रात में ट्यूबेल की झोपड़ी में सोने गए पूर्व प्रधान… सुबह जो दिखा, उससे पूरे गांव में मच गया हड़कंप

बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा की ट्यूबेल की झोपड़ी में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों व आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 11:37 AM IST
google-preferred
1 / 5 \"Zoom\"उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पूर्व प्रधान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहां गांव में शुक्रवार सुबह खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में पूर्व प्रधान रामब्यास वर्मा (70) का शव मिला। उनके सिर पर ईंट से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
2 / 5 \"Zoom\"परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात भोजन करने के बाद रामब्यास वर्मा अपने घर से करीब 400 मीटर दूर खेत में बने ट्यूबेल की झोपड़ी में सोने गए थे। आशंका है कि देर रात अज्ञात हमलावर झोपड़ी में पहुंचे और उनके सिर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
3 / 5 \"Zoom\"घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
4 / 5 \"Zoom\"पूर्व प्रधान की हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय शंकर कनक पांडेय और विनय शंकर तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने घटनास्थल पहुंचकर शोक जताया और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
5 / 5 \"Zoom\"क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि उदहां गांव में खेत स्थित ट्यूबेल की झोपड़ी में सो रहे रामब्यास वर्मा की अज्ञात व्यक्ति ने ईंट से हमला कर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Location :  Ballia

Published :  24 July 2026, 11:37 AM IST

Advertisement