

नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक में बगजाला नहर की सफाई के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा नीचे गिर गया जिसके नीचे आने से दो मजदूर दब गए।
दबे हुए जीवित मजदूरों को निकालते ग्रामीण
नैनीताल: जिले के कोटाबाग ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया जब बगजाला नहर की सफाई के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते नहर किनारे मौजूद ग्रामीण और अन्य लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया।
घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
नैनीताल: गूगल मैप पर भरोसा करना पड़ा भारी, तंग गलियों में फंसी कार
जानाकारी के अनुसार मजदूर नहर की सफाई कर रहे थे तभी ऊपर से पहाड़ी से अचानक मिट्टी और पत्थर गिरने लगे। देखते ही देखते दोनों मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और बिना समय गंवाए फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
हादसे की सूचना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर की सफाई का काम शुरू करने से पहले सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता होने चाहिए थे। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से बरसात या हल्की सी भी ढील से मिट्टी और पत्थर गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है।
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि अगर मजदूरों को समय पर नहीं निकाला जाता तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। फिलहाल दोनों मजदूर सुरक्षित हैं और गांव के लोगों ने राहत महसूस की है।
Uttrakhand News: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का ऐलान, जानें तरीख
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में काम करते समय सुरक्षा उपायों की अहमियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।