UP Flood: चंदौली में चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ बनी कहर, आधा दर्जन गांव टापू में तब्दील

चंदौली जिले में चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ ने तबाही मचा दी है। आधा दर्जन गांव टापू की शक्ल में तब्दील हो चुके हैं और ग्रामीण प्रशासनिक मदद को तरस रहे हैं। डीएम के दौरे से भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल सकी जिससे आक्रोश बढ़ गया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 26 August 2025, 12:28 PM IST
google-preferred

Chandauli: चंद्रप्रभा नदी में आई भीषण बाढ़ ने जिले के आधा दर्जन गांवों को टापू बना दिया है। जरखोर, भटपुरवा, जगदीशपुर, कुरई, पैटुआ और चनहटा गांवों का बाकी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। जल प्रलय के बीच ग्रामीण प्रशासनिक मदद की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं पहुंच सकी है।

चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ ने मचाई तबाही 

लगातार 48 घंटे से अधिक समय से ग्रामीण बाढ़ में फंसे हैं। कई गांवों में लोग आधे गांव में फंसे हैं तो बाकी लोग सड़क के किनारे शरण लेने को मजबूर हैं। भोजन, पीने के पानी और मवेशियों के चारे तक की कोई समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।

Chandauli Flood: ना छत, ना चूल्हा, ना राशन… सड़क किनारे जिंदगी काट रहे हैं बाढ़ पीड़ित

हालात इतने बदतर हैं कि अब ग्रामीणों का सब्र जवाब देने लगा है। बाढ़ प्रभावित जगदीशपुर और भटपुरवा गांवों के ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। गांव वालों का कहना है कि प्रशासन के बड़े अधिकारी दौरा तो कर रहे हैं लेकिन आम लोगों से संवाद नहीं कर रहे।

Chandauli Floods

बाढ़ से बेहाल ग्रामीण

ग्राम प्रधान संजय सिंह (जगदीशपुर) ने कहा- हमारे गांव में पानी चारों ओर से घुस चुका है, लोग घरों की छतों पर शरण लिए हैं। हमने कई बार प्रशासन से मदद मांगी लेकिन अभी तक नाव या भोजन जैसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।

Chandauli Floods: जलमग्न हुआ चंदौली का नगवा और नरौली गांव, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

बाढ़ में लगातार 48 घंटे से फंसे ग्रामीण

ग्रामीण चिंटू सिंह (जरखोर) ने कहा- डीएम साहब आए जरूर थे लेकिन सड़क पर गाड़ी में बैठे-बैठे ही लौट गए। कम से कम लोगों से बात तो कर लेते। हमारी तकलीफ समझते।

लवकुश गुप्ता (जगदीशपुर) का कहना है- गांव में करीब 300 लोग फंसे हैं, जिनके पास न खाना है, न साफ पानी। कुछ बच्चे बीमार भी हो गए हैं लेकिन कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Chandauli Floods

चंद्रप्रभा नदी की बाढ़ से आधा दर्जन गांव डूबा

संतोष कुमार (भटपुरवा) ने बताया- हमने अपने पशुओं को ऊंचाई पर बांध दिया है लेकिन उनके लिए चारा नहीं है। खुद भी सूखा खाना खा रहे हैं। दो दिन से प्रशासन का इंतजार कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों के बीच से सड़क पर गाड़ी में बैठकर निरीक्षण किया लेकिन ग्रामीणों के बीच जाकर न तो हाल जाना और न ही कोई तात्कालिक राहत पहुंचाई।

Flood In Chandauli: बाढ़ की चपेट में डीडीयू नगर, नहर का तटबंध टूटा, रेस्क्यू में जुटा प्रशासन

अब जरूरत है कि जिला प्रशासन हालात की गंभीरता को समझे और तत्काल राहत अभियान शुरू करे। नाव, राशन, मेडिकल टीम और चारा की व्यवस्था हो ताकि लोगों को इस जल प्रलय से राहत मिल सके।

Location :