

देहरादून की डोईलावा निवासी नन्हीं जसमायरा ने अपनी बुद्धिमत्ता और हुनर के दम पर एक उपलब्धि हासिल की है। बच्चे की इस उपलब्धि से समूचे डोईवाला में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी अद्भुत प्रतिभा को देखकर हर कोई हैरान है।
नन्हीं परी ने इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स का खिताब किया अपने नाम
Dehradun: अपनी बुद्धिमता और हुनर के दम पर डोईलावा निवासी बाल प्रतिभा जसमायरा ने महज 1 साल 10 महीने की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। बच्ची की इस उपलब्धि से परिजन प्रफुल्लित और भावविभोर है। इलाके में एक खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार डोईवाला ब्लॉक की जसमायरा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर का खिताब अपने नाम किया है। मारखम ग्रांट के खैरी प्रथम की निवासी जसमायरा कौर का नाम पांच रंगीन छल्लों को स्टैक करने, 6 बिल्डिंग ब्लॉक्स की मीनार बनाने, चार क्रियाएँ करने, शरीर के 7 भागों की पहचान करने, अंग्रेजी वर्णमाला के ए से डी तक के अक्षरों को पहचानने और 03 जानवरों की आवाज़ों की सफलतापूर्वक नक़ल करने के लिए रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
यह सभी उपलब्धियां जसमायरा ने मात्र 01 वर्ष 10 माह की आयु में हासिल कीं। इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और पूरे परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। जसमायरा के पिता मनिंदर सिंह व्यवसायी हैं जबकि उनकी माता जसप्रीत कौर गृहणी हैं।
जसमायरा को मिला खिताब
बेटी की उपलब्धि पर जसप्रीत कौर ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानने और सही दिशा देने की जरूरत होती है। इसकी बदौलत कोई भी बच्चा उपलब्धि हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी में जन्म से ही सीखने के प्रति बहुत उत्सुकता रहती है।
इस छोटी उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर उनका परिवार बहुत खुश है। यह अनोखी मिसाल है क्योंकि अक्सर दो साल के बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते हैं। अद्भुत स्मरण शक्ति और कुशाग्र बुद्धि का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सबकों चौंका दिया।
उनके पिता मनिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने रंगीन स्टेवस और ब्लाक से टावर बनाया। इसके अलावा उसने कुछ क्रियाओं का प्रदर्शन किया। रंगो तथा शारीरिक अंगों की पहचान तथा अंग्रेजी वर्णमाला के शब्दों को याद कर अपनी मेमोरी पावर का प्रमाण दिया।
देहरादून में नाबालिक का अपहरण: पुलिस के पास सुराग, फिर भी आरोपी फरार; क्यों?
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चीफ एडिटर डॉ बिस्वरूप राय चौधरी ने जसमायरा को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्थानीय जनप्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, जसविंदर सिंह डाली, सुरेंद्र सिंह खालसा, विजय बक्शी आदि ने भी बालिका की इस उपलब्धि पर उसके अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।