हिंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Image Source: Google)
Kolkata: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सिउड़ी में लगातार तीन बड़ी रैलियां कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता सरकार के शासन में बंगाल में गुंडागर्दी, टोलाबाजी, कटमनी, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है और आम जनता भय के माहौल में जी रही है।
पीएम मोदी ने कहा, अब बदलाव तय है। बीजेपी आएगी और हर घोटाले का हिसाब होगा। उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर राज्य को भयमुक्त बनाया जाएगा और पारदर्शी शासन स्थापित किया जाएगा।
अपने भाषण में पीएम मोदी ने मछली उत्पादन के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्य मछली उत्पादन में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं बंगाल पीछे रह गया है। उन्होंने वादा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर बंगाल को मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यू-टर्न! शपथ से पहले बदले सुर
आसनसोल की रैली में उन्होंने घुसपैठ और तुष्टिकरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक आधार पर भेदभाव हो रहा है और त्योहारों के आयोजन में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्रधानमंत्री के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कड़ा जवाब दिया। नॉर्थ 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
ममता ने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में मांस और मछली पर पाबंदी जैसे मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अन्य राज्यों में बंगालियों को उनके खान-पान के अधिकारों से क्यों रोका जाता है।
RSS के सह सरकार्यवाह नौतवना में 11 अप्रैल को
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी बंगाल में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य में शांति और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
Location : Kolkata
Published : 10 April 2026, 4:32 AM IST