हिंदी
सह सरकार्यवाह अतुल लिमये का दौरा
महराजगंज: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जनपद महराजगंज और नौतनवा में 11 अप्रैल 2026, शनिवार को “प्रमुख जन गोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये का जनपद में आगमन होगा, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, महराजगंज में करीब 25 वर्षों के बाद इस स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी का आगमन हो रहा है, जबकि नौतनवा नगर में संघ के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार सह सरकार्यवाह स्तर के अधिकारी का दौरा हो रहा है। ऐसे में दोनों ही कार्यक्रमों को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कार्यक्रम की रूपरेखा के तहत पहला आयोजन महराजगंज नगर स्थित राज विलास रिसोर्ट में प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक होगा। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम नौतनवा नगर के जय हिंद मैरिज हॉल में अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका
इन गोष्ठियों में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रमुख नागरिक, बुद्धिजीवी, व्यापारी वर्ग एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान समसामयिक सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका को लेकर विस्तृत संवाद किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करता रहा है। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य समाज को जागरूक और संगठित करना है।
आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम
आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। यह जानकारी जिला कार्यवाह शिवचरण, विवेक, नगर संघ चालक अतुल चंद्र त्रिपाठी एवं जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुधाकर जायसवाल द्वारा दी
Location : Maharajganj
Published : 9 April 2026, 7:50 PM IST