हिंदी
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड अब कमजोर पड़ रही है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा परेशानी बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
ठंड से राहत लेकिन कोहरा बरकरार (Img: Google)
New Delhi: सुबह की धुंध, सर्द हवा और धीमी रफ्तार से चलती जिंदगी… उत्तर भारत में मौसम अब एक नए मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड भले ही धीरे-धीरे विदा ले रही हो, लेकिन कोहरे की मौजूदगी अब भी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। मौसम के बदले मिजाज ने यह साफ कर दिया है कि जनवरी की सर्द रातें अब पीछे छूट रही हैं। दिन का तापमान राहत देने लगा है।
उत्तर भारत में सर्दी का असर अब कमजोर पड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि सुबह और शाम के समय घना कोहरा अभी कुछ दिनों तक बना रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में दिन की शुरुआत धुंध और कम दृश्यता के साथ होने की संभावना है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड चरम पर, कई राज्यों में अगले 72 घंटों की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि जनवरी का सबसे ठंडा दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। बीते कुछ दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में सुधार दर्ज किया गया है और आने वाले एक सप्ताह में इसमें 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है। हालांकि कोहरे की वजह से सड़कों पर यातायात और रेल व हवाई सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। लखनऊ, कानपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जबकि वाराणसी, गोरखपुर, पटना और गया में यह 7 से 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली में भी ठंड की लहर जैसे हालात नहीं बन रहे हैं लेकिन सुबह कोहरा छाया रह सकता है। 19 से 21 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में और नरमी आएगी।
बलरामपुर में शिक्षकों की मिसाल, ठंड में जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहा संघ
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे पहाड़ी सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है। 22-23 जनवरी के बाद मौसम में सुधार के संकेत हैं।