Weather Alert Today: दिल्ली से यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

14 सितंबर को मानसून के बीच देश के 17 राज्यों में मौसम बदलने वाला है। IMD ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 September 2026, 7:40 AM IST
google-preferred

New Delhi: मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, तेलंगाना और केरल में बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है। किसानों और मछुआरों को मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान

राजधानी दिल्ली में 14 सितंबर को बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मथुरा, मुरादाबाद, मिर्जापुर, महाराजगंज, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कई जिलों में मूसलाधार बारिश

बिहार के अररिया, आरा, गया, गोपालगंज, समस्तीपुर, सिवान, सुपौल, सारण, सहरसा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, वैशाली, पूर्णिया, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान में 65 KM की रफ्तार से हवाएं

राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, बूंदी, बारां, उदयपुर, जयपुर, झुंझुनू, झालावाड़, अलवर, चूरू, करौली, दौसा, कोटा और जैसलमेर में बारिश के साथ तेज हवाओं का अनुमान है। यहां हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट

मध्य प्रदेश के बैतूल, बालाघाट, सिवनी, दमोह, देवास, अनूपपुर, आगर-मालवा, विदिशा, झाबुआ, कटनी, मंडला और रतलाम में भारी बारिश की चेतावनी है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, किन्नौर, हमीरपुर, चंबा और सोलन में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी और चंपावत में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

Weather Update: दिल्ली-UP समेत 17 राज्यों में झमाझम बारिश, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

14 सितंबर के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 32°C 26°C
मुंबई 29°C 26°C
चेन्नई 32°C 27°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 32°C 26°C
पटना 33°C 27°C
रांची 29°C 22°C
भोपाल 28°C 23°C
जयपुर 31°C 25°C
शिमला 23°C 17°C
नैनीताल 23°C 17°C

Location :  New Delhi

Published :  14 September 2026, 7:39 AM IST

Related News

Advertisement