यूपी में आसमान से बरस रही आग… अगले 5 दिन और बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने कहर बरपा दिया है। बांदा में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि झांसी, प्रयागराज और आगरा भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 4–5 दिनों में और तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। दक्षिणी जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 17 May 2026, 2:53 AM IST
google-preferred

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार तल्ख बना हुआ है और दिन-ब-दिन बढ़ता तापमान लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। शनिवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 44.1 डिग्री, प्रयागराज में 44 डिग्री, उरई में 43.4 डिग्री, हमीरपुर में 43.2 डिग्री और आगरा में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ भी इस गर्मी से अछूती नहीं रही और यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

Climate change: विकासशील देशों के खिलाफ कार्बन कर लगाने पर अनंत नागेश्वरन ने कही ये बात

मौसम विभाग की चेतावनी और लू का खतरा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसम तंत्र की अनुपस्थिति है, जिसकी वजह से अगले 4–5 दिनों तक मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विकिरणीय ऊष्मन (radiational heating) के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी उत्तर प्रदेश में लू का एक और दौर शुरू हो सकता है, जिसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। इसके चलते 19 से 22 मई के बीच कुछ जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। इसी को देखते हुए दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यलो अलर्ट लागू है।

Climate change: जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में सूर्य को मंद करना एक प्रभावी उपकरण होगा

मानसून की दस्तक और राहत की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच एक राहत की खबर भी सामने आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। इसके आगे बढ़ने की प्रक्रिया जारी है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि चार दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ मानसून 26 मई के आसपास केरल में दस्तक दे सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने लगेंगी।

हालांकि फिलहाल उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Location :  Uttar Pradesh

Published :  17 May 2026, 2:53 AM IST

Advertisement