Union Budget 2026: बजट 2026 में जानिये क्या-क्या हुआ सस्ता और महंगा, पढ़ें ये बड़ी घोषणाएं

केंद्रीय बजट का भाषण खत्म होते ही आम आदमी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है “मेरे लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?” ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बजट के बाद आम जनता को कहां राहत मिली और कहां जेब ढीली करनी पड़ेगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 February 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

New Delhi: केंद्रीय बजट का भाषण खत्म होते ही आम आदमी की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है “मेरे लिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?” ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बजट के बाद आम जनता को कहां राहत मिली और कहां जेब ढीली करनी पड़ेगी।

ग्रीन एनर्जी और इंडस्ट्री को बढ़ावा

सोलर एनर्जी से जुड़े उपकरण सस्ते हुए है। बायोगैस मिक्स CNG, एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी वस्तुएं और हवाई जहाज के कल-पुर्जे भी सस्ते किए गए हैं।

निर्यात और यात्रा में राहत

चमड़ा, कपड़ा, जूते, मधुआरों के लिए निर्यात, मछली पकड़ने और ढुलाई की लागत घटेगी। इससे रोजगार और व्यापार को मजबूती मिलेगी। विदेश यात्रा भी पहले के मुकाबले सस्ती होगी।

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स हुए सस्ते

सरकार ने मोबाइल पार्ट्स, पीसीबीए (PCBA) और कैमरा लेंस पर आयात शुल्क कम कर दिया है। इसका सीधा फायदा स्मार्टफोन इंडस्ट्री को मिलेगा। आने वाले दिनों में मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरबड्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे डिजिटल इंडिया को भी मजबूती मिलेगी।

क्या-क्या हुआ सस्ता- महंगा?

सस्ता महंगा
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स शराब
इलेक्ट्रिक वाहन (EV स्क्रैप
दवाइयां और स्वास्थ्य खनिज
सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी कोयला
लेदर और फुटवियर
बायोगैस और CNG
माइक्रोवेव

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) होंगे और किफायती

लिथियम-आयन बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है। इससे इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक सस्ती होंगी। साथ ही बैटरी की लागत घटने से EV चार्जिंग और मेंटेनेंस भी सस्ता पड़ेगा। माइक्रोवेव समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद सस्ते हुए हैं।

दवाइयों में राहत, इलाज होगा सस्ता

सरकार ने जेनेरिक और जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ड्यूटी घटाई है। इससे कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी। यह फैसला मध्यम और गरीब वर्ग के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।  कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयों और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों की कीमतों में भी कटौती की गई है।

सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा

सोलर पैनल, सोलर सेल और उनसे जुड़े कंपोनेंट्स पर शुल्क घटाया गया है। अब घरों में सोलर प्लांट लगवाना और सोलर लाइट्स खरीदना पहले से सस्ता होगा, जिससे बिजली बिल में भी कमी आएगी।

लेदर, फुटवियर और बायोगैस सेक्टर को राहत

चमड़ा उद्योग और फुटवियर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले इनपुट्स पर राहत दी गई है, जिससे ब्रांडेड जूते और लेदर बैग सस्ते हो सकते हैं। वहीं बायोगैस और बायोगैस प्लांट से जुड़े उपकरणों की लागत घटने से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

Union Budget & Health: बजट में स्वास्थ्य का कितना रखा गया ध्यान? जानिये उन बीमारियों की दवाओं को जो हुईं सस्ती

इन पर नहीं मिली राहत

इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महंगी हुई चीज़ें

वहीं दूसरी ओर शराब, स्क्रैप और खनिज महंगे हो गए हैं, जिससे कुछ सेक्टरों पर असर पड़ेगा।

कुल मिलाकर बजट का असर

इस बजट में सरकार ने तकनीक, स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी पर फोकस किया है। इससे आम आदमी की जिंदगी थोड़ी सस्ती और भविष्य ज्यादा टिकाऊ बनने की उम्मीद है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 1 February 2026, 12:35 PM IST

Advertisement
Advertisement