
आज की बड़ी खबरें
New Delhi: आज 2 अक्टूबर 2025 को देशभर में विजयदशमी (दशहरा) बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं शाम को कई जगह रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती भी है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को देश में फैलाने का संकल्प लिया। देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ
मोगा के समालसर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में एक नशा तस्कर को 510 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कदम नशे के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बिहार में जब भी मुख्यमंत्री पद को लेकर विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब केवल राजनीतिक दलों के गठबंधन या प्रचार ही चर्चा में नहीं रहे, बल्कि वोटिंग के दिन होने वाली अप्रत्याशित घटनाएं भी सुर्खियों में रही हैं।
देशभर में 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (दशहरा) का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
बिहार: लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
विजयादशमी के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि हालात बिगड़े, तो भारतीय सेना पहले लाहौर नहीं, अब कराची पहुंचेगी। यह बयान देश की सुरक्षा नीति पर सरकार के मजबूत रुख को दर्शाता है और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देता है।
Bihar Election: जैसे-जैसे बिहार चुनाव करीब आ रहा है, सियासी हलचलें तेज होती जा रही हैं। गठजोड़ों की गूंज, दल बदल की दस्तक और जातीय समीकरणों की जोड़-घटाव के बीच राज्य की कुछ विधानसभा सीटें एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
पढ़ें पूरी खबरBihar Polls: बिहार चुनाव से पहले मचा हलचल, इस सीट का समीकरण है बेहद दिलचस्प
इटावा के भरथना में 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार हो रहा है, जिसे नासिर और उनकी टीम बना रही है। तीसरी पीढ़ी से जारी यह परंपरा हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल बन गई है। रामलीला मैदान में दशहरे पर इसी पुतले का भव्य दहन होगा।
लापरवाही अगर छोटी हो, तो उसे नजरअंदाज किया जा सकता है… लेकिन जब वही लापरवाही किसी की जान ले ले, तो सवाल उठते हैं किसकी गलती थी? किसे सज़ा मिलनी चाहिए?"
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मिर्जापुर में गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें बीएचयू अस्पताल में कुछ समय पहले भर्ती किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। पंडित छन्नूलाल मिश्र को पद्मभूषण सहित कई सम्मान प्राप्त थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भारत और वेस्टइंडिज के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। जहां भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। टीम के 39 रन पर तीन विकेट गिर चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने दो विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट झटके हैं।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पहलगाम की आतंकवादी घटना के बाद नेतृत्व का संकल्प, सशस्त्र बलों का पराक्रम और समाज की एकता स्पष्ट हुई। आतंकवादियों ने यहां 26 भारतीयों की हत्या की थी। सरकार ने इस कांड का कड़ा जवाब दिया है। भागवत ने देशवासियों से एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी संघ में व्याप्त समरसता, समानता और छुआछूत मुक्त व्यवहार से अत्यंत प्रभावित थे। गांधीजी ने 16 सितंबर 1947 को RSS की रैली में इसका जिक्र किया था और संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवनकाल में संघ शिविर में अनुशासन और सादगी देखी थी।
Location : New Delhi
Published : 2 October 2025, 10:02 AM IST