हिंदी
North Zone Regional Conference में सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत समेत कई दिक्कत पहुंचे
Dehradun/Mussoorie: उत्तराखंड में न्याय व्यवस्था को मजबूत और आम जनता तक न्याय की पहुंच को सरल बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय “North Zone Regional Conference on Enhancing Access to Justice” का भव्य शुभारंभ ताज मसूरी फूटहिल्स, देहरादून में किया गया। यह कॉन्फ्रेंस Uttarakhand State Legal Services Authority की ओर से 11 और 12 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया, जिसकी थीम “Access to Justice for All” रखी गई है।
कॉन्फ्रेंस में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत, उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल का भव्य स्वागत राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया।
CJI जस्टिस सूर्यकांत, उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह और सीएम धामी और कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल पहुंचे ताज मसूरी, राष्ट्रीय गीत से हुआ भव्य स्वागत @LtGenGurmit @pushkardhami @arjunrammeghwal
#Mussoorie #CJIsuryakant #PushkarDhami #Uttarakhand #IndianPolitics #VIPVisit… pic.twitter.com/1qL6ufVqNH— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
कॉन्फ्रेंस में CJI जस्टिस सूर्यकांत को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस में CJI जस्टिस सूर्यकांत ने “न्याय मित्र पोर्टल” का उद्घाटन किया।
देहरादून: CJI जस्टिस सूर्यकांत, उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह और सीएम धामी और कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ @LtGenGurmit @pushkardhami @arjunrammeghwal
#Mussoorie #CJIsuryakant #PushkarDhami #Uttarakhand #IndianPolitics… pic.twitter.com/Yr5VEMjScw— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वे भी CJI की तरह एक साधारण गांव से आते हैं। उन्होंने न्याय व्यवस्था में सुधार और जनता की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने CJI के सम्मान में एक कविता भी सुनाई।
उत्तराखंड के मसूरी में "Enhancing Access to Justice" कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन सीजेआई सूर्यकांत को मेमेंटो देकर किया गया सम्मानित @LtGenGurmit @pushkardhami @arjunrammeghwal
#Mussoorie #CJIsuryakant #PushkarDhami #Uttarakhand #IndianPolitics #VIPVisit #TajHotel pic.twitter.com/SpgUWxLYLx— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि फॉरेस्ट एक्ट को और अधिक सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने एसिड अटैक जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त कानून और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस दौरान न्यायिक प्रणाली की प्रभावशीलता और कानून के सही अनुपालन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
CJI जस्टिस सूर्यकांत, उत्तराखंड के गवर्नर गुरमीत सिंह, सीएम धामी और कानून मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल पहुंचे ताज मसूरी, राष्ट्रीय गीत से हुआ भव्य स्वागत@LtGenGurmit@pushkardhami@arjunrammeghwal#Uttarakhand #JudiciaryConference #TajMussoorie #VIPVisit #NationalSongWelcome pic.twitter.com/kcmeWQGl2t
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
कॉन्फ्रेंस में “Effective Implementation of Uttarakhand Forest Act 2006” पर विशेष चर्चा हुई।
जस्टिस सूर्यकांत ने ‘न्याय मित्र’ पोर्टल का उद्घाटन कर न्याय व्यवस्था को डिजिटल दिशा में बड़ा बढ़ावा दिया। जानिए इसकी खासियत@LtGenGurmit @pushkardhami @arjunrammeghwal
#Mussoorie #CJIsuryakant #PushkarDhami #Uttarakhand #IndianPolitics #VIPVisit #TajHotel #nyaymitra pic.twitter.com/gGZOqWwyTm— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
इस सम्मेलन में न्यायपालिका, सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
Enhancing Access to Justice: CJI जस्टिस सूर्यकांत ने कहा न्याय को हर घर तक पहुंचाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य@LtGenGurmit @pushkardhami @arjunrammeghwal
#Mussoorie #CJIsuryakant #PushkarDhami #Uttarakhand #IndianPolitics #VIPVisit #TajHotel #UttarakhandHighCourt #ForestAct… pic.twitter.com/bga4Mm8eVf— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 12, 2026
सभी पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि “Access to Justice for All” केवल एक नारा नहीं बल्कि एक व्यवहारिक लक्ष्य होना चाहिए, जिसे जमीनी स्तर पर लागू कर हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
Location : Dehradun
Published : 12 April 2026, 12:17 PM IST
Topics : Access To Justice CJI Surya Kant Enhancing Access to Justice Judiciary Conference uttarakhand