CJP Protest: दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन, आरके आश्रम से लेकर PCI के बाहर तक बवाल; नेहा बोरा समेत कई हिरासत में

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आरके आश्रम से लेकर पीसीआई समेत कई जगहों पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 October 2026, 4:53 PM IST
google-preferred

New Delhi: कथित वोट चोरी के मामले पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) के बाहर एनएसयूआई समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरके आश्रम एरिया पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आईसा (AISA) एक्टिव्सिट नेहा बोरा भी आरके आश्रम पर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहीं थी लेकिन पुलिस ने उनको पहले ही हिरासत में ले लिया।

दूसरी तरफ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद कुछ कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। यहां भी पुलिस ने मोर्चा संभाला और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

मौके पर मौजूद डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार CJP की प्रेस वार्ता के बाद पीसीआई के बाहर अचानक हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया और नारेबाजी करने लगे, जिनको पुलिस ने काबू कर लिया।

Location :  New Delhi

Published :  11 October 2026, 4:24 PM IST

Advertisement