अब बिजली का बिल होगा जीरो? जानिए घर पर Solar Panel लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी मिलेगी सब्सिडी

भारत में सौर ऊर्जा तेजी से बढ़ रही है। सरकार की रूफटॉप सोलर और पीएम सूर्य घर योजना से लाखों परिवारों को कम बिजली बिल का लाभ मिल रहा है। 2014 के मुकाबले देश की सौर क्षमता 40 गुना बढ़ चुकी है और 2030 तक स्वच्छ ऊर्जा का बड़ा लक्ष्य तय किया गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 July 2026, 11:42 AM IST
google-preferred

New Delhi: अगर हर महीने आने वाला बिजली का बिल आपकी जेब पर भारी पड़ता है, तो यह खबर आपके काम की है। भारत में सौर ऊर्जा (Solar Energy) अब सिर्फ पर्यावरण बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि आम लोगों के बिजली खर्च को कम करने का बड़ा विकल्प बनती जा रही है। सरकार एक ओर घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है, वहीं दूसरी ओर देश ने सौर ऊर्जा उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़त हासिल कर दुनिया के बड़े देशों में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।

भारत ने सौर ऊर्जा में बनाई बड़ी पहचान

एक समय था जब भारत की बिजली जरूरतें मुख्य रूप से कोयले पर निर्भर थीं, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। 2014 में देश की सौर ऊर्जा क्षमता केवल 3 गीगावाट थी, जो बढ़कर 31 जनवरी 2026 तक 1,40,602 मेगावाट हो चुकी है। यानी लगभग 40 गुना वृद्धि।

आज सौर ऊर्जा देश का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत बन चुकी है और कुल स्थापित बिजली क्षमता में इसकी हिस्सेदारी करीब 27 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

क्या आपका बिजली बिल भी कम हो सकता है?

सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है।

दिसंबर 2025 तक करीब 23.9 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं और हजारों करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की जा चुकी है। इसका सीधा फायदा यह है कि लोगों का बिजली बिल कम हो रहा है और कई परिवार लंबे समय में बड़ी बचत कर रहे हैं।

2030 तक सरकार का क्या है लक्ष्य?

भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म आधारित बिजली क्षमता विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही कुल बिजली क्षमता का 50 प्रतिशत हिस्सा स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से हासिल करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। सरकार का अंतिम लक्ष्य 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन हासिल करना है।

किसानों को भी मिल रहा फायदा

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PM-KUSUM) के तहत किसानों को सोलर पंप लगाने और अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचने की सुविधा दी जा रही है। इससे किसान खेती के साथ बिजली उत्पादन से भी अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं।

कौन सा राज्य सबसे आगे?

सौर ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य है। यहां 22,860 मेगावाट से अधिक स्थापित क्षमता है। इसके अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश भी बड़े सोलर हब के रूप में उभर रहे हैं। राजस्थान का भड़ला सोलर पार्क दुनिया के सबसे बड़े सोलर पार्कों में शामिल है।

शादी की जिद, घर छोड़ा… फिर किराये के कमरे में मिली युवक की लाश, पिता ने उठाए मौत पर गंभीर सवाल

भारत क्यों बन रहा है Solar Power?

विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ती सौर क्षमता, सरकारी योजनाएं, कम होती सोलर बिजली की लागत और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने वाली नीतियां भारत को दुनिया की प्रमुख सौर ऊर्जा अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कर रही हैं। आने वाले वर्षों में इसका सबसे बड़ा लाभ आम उपभोक्ताओं, किसानों और उद्योगों को मिलने की उम्मीद है।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2026, 11:34 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement