मैनपुरी में पहली पत्नी के रहते पति पर दूसरी शादी का आरोप, दो मासूम बच्चों संग न्याय की गुहार

मैनपुरी के एलाऊ क्षेत्र के भांवत गांव में एक महिला ने पति पर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं, पति पक्ष ने इसे पुराना केस और झूठा मुकदमा बताया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 19 July 2026, 3:12 PM IST
google-preferred

Mainpuri: जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव भांवत में एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने पहली पत्नी के जीवित रहते हुए दूसरी शादी कर ली और अब उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया है।

पीड़िता का कहना है कि पति न तो उसे अपने साथ रख रहा है और न ही उसके तथा दोनों बच्चों के भरण-पोषण की कोई जिम्मेदारी निभा रहा है। आर्थिक तंगी के बीच वह अपने बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है और न्याय की उम्मीद में प्रशासन के चक्कर काट रही है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: अपने ही घर में मिली जान से मारने की धमकी, अगले ही दिन कोर्ट जाते वक्त हुआ जानलेवा हमला!

पिता ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता के पिता ने भावुक होकर अपनी बेटी की आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी और उसके दोनों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पति पक्ष ने लगाया झूठे मुकदमे का आरोप

मामले में जब पीड़िता के पति से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उसके परिवार की ओर से अलग दावा किया गया। पति का कहना है कि उसकी बहन ने पीड़िता के पिता और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि यह मामला उसी विवाद से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: अवैध तमंचे के साथ घूम रहे युवक का खेल खत्म, पुलिस ने सीधे पहुंचा दिया जेल

पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अब यह देखना होगा कि जांच के बाद पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है और मामले में क्या कार्रवाई होती है।

Location :  New Delhi

Published :  19 July 2026, 3:12 PM IST

Advertisement