हिंदी
कलेक्टर शीला दाहिमा अनोखें अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल(IMG-DYNAMITE NEWS)
Sheopur: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक आईएएस अफसर की ऐसी वीडियो वायरल हुई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये एक ऐसी कलेक्टर हैं, जो अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी प्रशासनिक फैसले या सरकारी कार्यक्रम को लेकर नहीं, बल्कि उनके गायन के शौक को लेकर हो रही है।
शीला दाहिमा का यह पहला वायरल वीडियो नहीं है।(IMG-DYNAMITE NEWS)
दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं, कलेक्टर शीला दाहिमा की, जो एक बार फिर अपने अनोखें अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस वायरल वीडियो में वह चश्मा लगाकर 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाती नजर आ रही हैं। यह गाना रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का है। दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड गाने वाला उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बलिया में गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, मारपीट और हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार
आमतौर पर जिला कलेक्टर की पहचान प्रशासनिक जिम्मेदारियों, बैठकों, निरीक्षणों और सरकारी योजनाओं की निगरानी से जुड़ी होती है, लेकिन शीला दाहिमा का यह अंदाज उनकी एक अलग छवि सामने ला रहा है। इससे पहले भी उनके गाने के वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुके हैं। अब एक बार फिर उनका नया वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह वीडियो 20 नवंबर को सामने आया और अगले दिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा होने लगी। आमतौर पर सरकारी कार्यक्रमों और प्रशासनिक बैठकों में नजर आने वाली कलेक्टर का यह फिल्मी अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
इस वीडियो पर आ रहे कमेंट्स में लोग उनके इस सहज और खुशनुमा अंदाज की सराहना कर रहे हैं। कई लोग इसे एक अधिकारी के व्यक्तित्व का अलग पक्ष बता रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन इतना जरूर है कि कलेक्टर शीला दाहिमा का यह गाना श्योपुर के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग कलेक्टर के इस अंदाज को पसंद कर रहे हैं।
शीला दाहिमा का यह पहला वायरल वीडियो नहीं है। इससे पहले अगस्त 2026 में उनका एक वीडियो चर्चा में आया था। इसमें वह 1956 में आई फिल्म 'सीआईडी' के मशहूर गाने 'लेके पहला-पहला प्यार' पर डांस करती नजर आई थीं। उनके डांस स्टेप और उत्साह को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। इससे पहले भी उनके गायन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह इसी पुराने फिल्मी गाने को गाती दिखाई दी थीं। आजतक की 31 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, वह गायन वाला वीडियो करीब दो साल पुराना था। यानी उनकी संगीत में रुचि कोई नई बात नहीं है।
Location : Sheopur
Published : 21 November 2026, 7:43 PM IST