ग्वालियर में मौत का तांडव, मजदूरों से भरे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, करीब 8 की चली गई जान, 25 घायल
ग्वालियर में मंगलवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। NH-19 पर मजदूरों से भरे लोडिंग वाहन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।