हिंदी
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी (IMG: Pinterest)
New Delhi: क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पंत ने रांची में भारत के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni की निगरानी में अभ्यास किया। इस दौरान पूर्व भारतीय स्पिनर Shahbaz Nadeem भी मौजूद रहे। भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से खेला जाएगा।
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी को रांची स्थित धोनी के फार्महाउस से एक साथ निकलते देखा गया। कई प्रशंसकों ने भी अभ्यास सत्र की झलकियां साझा कीं। माना जा रहा है कि पंत ने स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल को बेहतर बनाने के लिए यह विशेष अभ्यास किया।
यहां भी पढ़ें: Cricket: पाक क्रिकेट टीम को नया कोच, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीस घोषित, मसूद बने कप्तान
श्रीलंका की पिचें आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत की भूमिका काफी अहम होगी। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, इसलिए वह इस दौरे पर बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे।
महेंद्र सिंह धोनी को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में विकेटकीपिंग और स्पिन गेंदबाजी को समझने वाले सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में गिना जाता है। ऋषभ पंत पिछले कुछ वर्षों से समय-समय पर उनसे सलाह लेते रहे हैं। इसके अलावा, सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी सुधारने के लिए पंत पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के मार्गदर्शन में भी अभ्यास कर रहे हैं।
यहां भी पढ़ें: New Delhi: IPL में अंपायरों की कितनी होती है कमाई? जानें किसने किया खुलासा
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम को उम्मीद है कि श्रीलंका दौरे में अच्छा प्रदर्शन कर वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में मजबूत शुरुआत करेगी।
Location : New Delhi
Published : 4 August 2026, 2:38 PM IST