हिंदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर स्वतंत्रता दिवस पर न केवल अपने भाषण, बल्कि अपने खास परिधान और पारंपरिक पगड़ी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। इस वर्ष 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बार फिर से उनका लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
केसरिया पगड़ी और नारंगी जैकेट में दिखा राष्ट्रभक्ति का रंग
इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने केसरिया रंग की पारंपरिक पगड़ी, सफेद रंग का कुर्ता और नारंगी नेहरू जैकेट पहनकर एक बार फिर अपनी अनूठी शैली का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने पारंपरिक गमछा भी लिया था।
राजघाट से शुरू हुआ स्वतंत्रता दिवस का सफर
पीएम मोदी का दिन की शुरुआत राजघाट से हुई, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनका पहला सार्वजनिक लुक सामने आया और देशभर में उनके पहनावे की चर्चा होने लगी। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने पारंपरिक पोशाक के माध्यम से देश के सांस्कृतिक मूल्यों को सम्मान देने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हर साल बदलता है लुक
प्रधानमंत्री मोदी स्वतंत्रता दिवस पर हर साल अलग-अलग रंगों की पगड़ी पहनते हैं। यह न सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि भारत की विविध संस्कृति, राज्यों और परंपराओं को दर्शाने का एक माध्यम भी बन चुका है। 2024 में पीएम मोदी ने केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा और नीले रंग की सदरी पहनी थी। 2023 में उन्होंने पीले और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी जिसमें बहुरंगी धारियां थीं। उस लुक को सफेद कुर्ते और काले जैकेट ने पूरा किया था। इससे पहले के वर्षों में भी उनके पगड़ी और जैकेट के रंगों में विविधता देखने को मिली है।
रंगों में छिपा है एकता और प्रेरणा का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी के कपड़ों में इस्तेमाल किए गए रंगों का चयन भी प्रतीकात्मक होता है। केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है, वहीं नारंगी ऊर्जा और प्रेरणा को दर्शाता है। सफेद शांति और सच्चाई का प्रतीक है। हर साल की तरह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भी अपने परिधान और पगड़ी को लेकर चर्चा में रहे। केसरिया रंग की पगड़ी, सफेद कुर्ता और नारंगी नेहरू जैकेट में उनका लुक एक बार फिर देशवासियों का ध्यान खींचने में सफल रहा।
Location : New Delhi
Published : 15 August 2025, 9:26 AM IST
Topics : Independence Day 2025 Modi Independence Day dress Narendra Modi fashion style Nehru jacket PM Modi look Prime Minister Narendra Modi Red Fort Turban Color
No related posts found.