नाबालिग बच्चियों की तस्करी की साजिश नाकाम! काम दिलाने के बहाने ले जा रहे थे दलाल

झारखंड के चतरा जिले में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वशिष्ठनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया।

Updated : 19 May 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

Jharkhand: झारखंड के चतरा जिले में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वशिष्ठनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नाबालिग बच्चियों की तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है।

काम दिलाने के नाम पर बेचने की योजना

आरोप है कि दोनों तस्कर बच्चियों को काम दिलाने के नाम पर दूसरे प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन इसी बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के भूगढ़ा निवासी प्रमोद बैगा तथा जोगियारा निवासी विकास कुमार शामिल हैं। विकास कुमार टेंपो चालक बताया जा रहा है। इस संबंध में एक नाबालिग बच्ची के चाचा के आवेदन पर वशिष्ठनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दोनों बच्चियों को बरामद कर रेस्कयू

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि दो नाबालिग बच्चियों को काम दिलाने का झांसा देकर जोरी के रास्ते दूसरे प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और थाना के समीप घेराबंदी कर वाहन की जांच शुरू की गयी। जांच के दौरान दोनों बच्चियों को बरामद कर रेस्कयू कर लिया गया, जबकि साथ मौजूद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ में तस्करी की आशंका सामने आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 126 न्यायिक अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी सूची

बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क

मामले को लेकर एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि जिले में मानव तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विशेष रूप से नाबालिग बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को काम दिलाने, पढ़ाई कराने या बेहतर भविष्य का झांसा देकर दलाल सक्रिय रहते हैं, इसलिए अभिभावकों को जागरूक रहने की जरूरत है।

लाइसेंस कब मिलेगा साहब? 8 महीने से भटक रहे 18 हजार लोग, RTO से लेकर लखनऊ तक मामला अटका

पुलिस की  गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

एसपी ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर अपराध है। पुलिस ऐसे गिरोहों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Location :  jharkhand

Published :  19 May 2026, 3:17 PM IST

Advertisement