हिंदी
संसद का मानसून सत्र (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: सोमवार को अबसे थोड़ी देर बाद संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। मानसून सत्र शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ने सदन में सांसदों के बैठने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संसद मं 39 सांसदों के बैठने की व्यवस्था को बदल दिया गया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों की सीट बदलने की अधिसूचना जारी की है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ममता बनर्जी की टीएमसी और उद्ध ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना के सांसदों की सीट बदली है।
जारी नोटिस में टीएमसी और उद्ध ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना को छोड़कर पाला बदलने वाले सांसदों को पुराने सांसदों के साथ न बैठने को कहा गया है। पुरानी पार्टी के सांसदों के साथ न बैठें
दूसरी तरफ मॉनसून सत्र से पहले 10.30 बजे संसद में कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपनी रणनीति तय करेगी।
माना जा रहा है कि सीजेपी प्रदर्शन, पेपर लीक, सोनम वांगचुक, एथोनॉल समेत हाल में सुर्खियों में रहे कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकती है।
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के बीच जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गये हैं। पूरी जानकारी और ताजा अपडेट के लिए देखिये मौके से डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता की ये खास… pic.twitter.com/SRcbsXnuVb
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 20, 2026
सदन में बैठने के इस नए नियम का सबसे ज्यादा असर उन सांसदों पर पड़ा है जिन्होंने हाल ही में अपनी राजनीतिक वफादारी बदली है। लोकसभा अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि पाला बदलने वाले सांसद अब अपनी पुरानी पार्टी के सदस्यों के साथ नहीं बैठेंगे।
इस व्यवस्था के तहत तृणमूल कांग्रेस (TMC) और उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के सांसदों की सीटों में भी प्रमुखता से फेरबदल किया गया है। अब नए निर्देश के अनुसार, दल बदलने वाले नेताओं को अपनी पूर्व पार्टियों के सहयोगियों से अलग बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेना होगा।
आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे की संभावना है। वहीं CJP ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च का आह्वान किया है। सुरक्षा के मद्देनज़र संसद और आसपास के इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है #Parliament… pic.twitter.com/eKIM1drIaa
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 20, 2026
दूसरी ओर, मानसून सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मियां भी अपने चरम पर हैं। कांग्रेस ने सुबह 10:30 बजे अपनी संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सदन के भीतर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति को अंतिम रूप देना है। विपक्षी खेमा एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की पूरी तैयारी में नजर आ रहा है।
माना जा रहा है कि इस मानसून सत्र में कई ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार हंगामा देखने को मिल सकता है। विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कई बड़े राष्ट्रीय मुद्दे मौजूद हैं।
सीजेपी (CJP) प्रदर्शन: हालिया प्रदर्शनों और जन-असंतोष को लेकर सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं।
पेपर लीक मामला: परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर विपक्ष युवाओं की आवाज उठाने की योजना बना रहा है।
सोनम वांगचुक का मुद्दा: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े विषयों पर सरकार से जवाब मांगा जा सकता है।
इथेनॉल नीति: इथेनॉल के दामों और उससे जुड़ी नीतियों को लेकर भी बहस छिड़ने की पूरी संभावना है।
Location : New Delhi
Published : 20 July 2026, 9:25 AM IST