संसद सत्र का आज आखिरी दिन: क्या आज थमेगा सत्ता-विपक्ष का संग्राम या फिर हंगामे की भेंट चढ़ेगा मानसून सत्र?

संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। छात्र आंदोलन, परिसीमन विधेयक और एफसीआरए संशोधन जैसे बड़े मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार बरकरार है। जानिए क्या आज सदन में कामकाज हो पाएगा या हंगामा ही हावी रहेगा।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 August 2026, 8:49 AM IST
google-preferred

New Delhi: संसद के मानसून सत्र का सफर आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 20 जुलाई से शुरू हुआ यह सत्र अब तक तीखी बहस, तल्ख बयानों और वॉकआउट के साय में ही बीता है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक 13 अगस्त (गुरुवार) को सत्र की 19वीं और आखिरी बैठक होनी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आखिरी दिन भी वही पुरानी रार देखने को मिलेगी या फिर जनहित के मुद्दों पर कोई बीच का रास्ता निकल पाएगा?

छात्रों के मुद्दे पर गृहमंत्री के जवाब का इंतजार

सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा है। विपक्षी दल लगातार गृहमंत्री अमित शाह से इस पर आधिकारिक जवाब की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी का बदला अंदाज देख चौंके लोग, कभी सफेद तो कभी नीली-पिंक T-Shirt… क्या है नया प्लान?

हालांकि, गृहमंत्री ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे चर्चा से पीछे हटने वाले नहीं हैं और अंतिम दिन सदन में अपना पक्ष रख सकते हैं। देखना यह होगा कि गृहमंत्री का यह जवाब विपक्ष के हंगामे को शांत कर पाता है या नया राजनीतिक बवंडर खड़ा करता है।

विधेयकों पर कामकाज: कितना हुआ हासिल?

सत्र की हलचल के बीच कई अहम विधेयकों पर काम आगे बढ़ा है। एंटी पेपर लीक बिल, सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या से जुड़ा विधेयक और केरल का नाम बदलने का प्रस्ताव इस सत्र की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहे।

हालांकि, कुल पास हुए विधेयकों की सही तस्वीर सत्र के आधिकारिक समापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक सरकार हर नियमबद्ध चर्चा के लिए तैयार थी, लेकिन राजनीतिक खिंचातान ने काम की रफ्तार को जरूर प्रभावित किया।

पंजाब कांग्रेस में ऑपरेशन ऑल क्लियर: 15 विधायकों की राहुल गांधी को चिट्ठी, क्या चन्नी या वडिंग में से किसी एक पर गिरेगी गाज?

लंबित विधेयकों का भविष्य और क्लाइमेक्स का सस्पेंस

सत्र के समापन से ठीक पहले कई बड़े विधेयक अभी भी अधर में लटके हैं। लोकसभा के रिकॉर्ड में परिसीमन विधेयक 2026 और गृह मंत्रालय से जुड़ा फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन विधेयक 2026 पेंडिंग दिखाई दे रहे हैं।

अब देखना होगा कि मानसून सत्र के इस आखिरी दिन इन विधेयकों पर कोई प्रगति होती है या ये अगले सत्र तक के लिए टल जाते हैं। पूरा देश अब इसी सस्पेंस के खत्म होने का इंतजार कर रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 8:49 AM IST

Related News

Advertisement