हिंदी
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज (IMG: Dynamite News)
Mirzapur: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जमालपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 154 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब After Dark Blue ब्रांड की है और प्रत्येक बोतल 180 एमएल की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जमालपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमालपुर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को अवैध शराब की खेप के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमालपुर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 154 पेटी After Dark Blue अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की प्रत्येक बोतल 180 एमएल की बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान निशांत कुमार पुत्र गोपाल सिंह, निवासी सोनार लेन, राजेंद्र पथ, थाना कोतवाली, गया, बिहार; रोहित कुमार पुत्र रविशंकर सिंह, निवासी कैंदी, थाना हल्सी, जिला लखीसराय, बिहार; साजन कुमार पुत्र बासुदेव पाल, निवासी सुल्तानपुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार और पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी अमरपुरा, थाना नौबतपुर, पटना, बिहार के रूप में हुई है।
चोरी-मारपीट के बाद अब विवाहिता की संदिग्ध मौत! मिर्जापुर के अहरौरा में पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
इस कार्रवाई के संबंध में जमालपुर थाने में मु0अ0सं0-159/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस का कहना है कि नशे की लत युवाओं को अपराध की ओर धकेल सकती है और इसका असर परिवारों पर भी पड़ता है। इसी को देखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों और निरीक्षकों को अवैध शराब तथा मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Mirzapur
Published : 4 September 2026, 7:44 PM IST