मिर्जापुर मड़िहान जंगल की झाड़ियों में मिली मासूम की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से लोगों में आक्रोश
मिर्जापुर के मड़िहान जंगल में 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप मच गया। शव पर चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका गहराती जा रही है। पुलिस ने 5 टीमें लगाकर जांच शुरू कर दी है।