Padma Awards 2026: देश की 6 हस्तिय़ों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री, देखिये सम्मान पाने वालों की पूरी सूची

इस वर्ष पद्म पुरस्कारों में 131 लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें 5 को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 को पद्मश्री मिला। धर्मेंद्र, शिबू सोरेन और भगत सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यहां देखिए पूरी सूची

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 January 2026, 7:26 PM IST
google-preferred

New Delhi: सरकार ने इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 131 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। इस सूची में 5 लोगों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 114 विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, राजनीति और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

इस बार के पद्म पुरस्कारों में कई नाम खास तौर पर चर्चा में हैं। दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वहीं झारखंड राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

क्षेत्रीय संतुलन की बात करें तो चुनावी राज्य केरल से 8, तमिलनाडु से 13, पश्चिम बंगाल से 11 और असम से 5 लोगों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। उत्तर प्रदेश से 11 और महाराष्ट्र से सबसे अधिक 16 लोगों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है।

पद्म विभूषण पाने वालों में अभिनेता धर्मेंद्र और वी.एस. अच्युतानंदन को मरणोपरांत सम्मान मिला है। इसके अलावा केरल के के.टी. थॉमस को सामाजिक कार्यों के लिए, पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के लिए तथा उत्तर प्रदेश की एन. राजम को कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा गया है। पद्म पुरस्कारों की यह सूची देश की विविधता और समर्पित सेवाओं को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाती है।

DN Explainer: Padma Awards 2026 में गुमनाम नायकों को राष्ट्रीय सम्मान, जानिये क्यों खास हैं इस साल के पद्मश्री विजेता

पद्म विभूषण पाने वाली हस्तियों के नाम, काम और स्थान

  1. धर्मेन्द्र सिंह देयोल (मरणोपरांत), कला में माहिर, राज्य महाराष्ट्र
  2. 2.के टी थॉमस, सार्वजनिक मामलों में माहिर, राज्य केरल
  3. एन राजम, कला में माहिर, राज्य उत्तर प्रदेश।
  4. पी नारायणन, साहित्य और शिक्षा में माहिर, राज्य केरल
  5. वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामलों में माहिर, राज्य केरल

पद्म भूषण पाने वाली हस्तियों के नाम, काम और स्थान

  1. अलका याग्निक, कला, महाराष्ट्र
  2. भगत सिंह कोश्यारी, सार्वजनिक मामलों, उत्तराखंड
  3. कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, मेडिसन, तमिलनाडु
  4. ममूटी, कला, केरल
  5. डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, मेडिसन, संयुक्त राज्य अमेरिका
  6. पीयूष पांडे (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
  7. एसकेएम मैइलानंदन, सामाजिक कार्य, तमिलनाडु
  8. शतावधानी आर गणेश, कला, कर्नाटक
  9. शिबू सोरेन (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामलों, झारखंड
  10. उदय कोटक, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
  11. वी के मल्होत्रा ​​(मरणोपरांत), सार्वजनिक मामलों, दिल्ली
  12. वेल्लाप्पल्ली नटेसन, सार्वजनिक मामलों, केरल
  13. विजय अमृतराज, खेल, संयुक्त राज्य अमेरिका

Padma Awards 2026: जानिये क्या होते हैं पद्म पुरस्कार, कैसे होता है सम्मानित हस्तियों का चयन?

पद्म श्री पाने वाली हस्तियों के नाम, काम और स्थान

  1. ए. ई. मुथुनायगम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, केरल
  2. अनिल कुमार रस्तोगी, कला, उत्तर प्रदेश।
  3. के गौड़ा एम., सामाजिक कार्य, कर्नाटक
  4. आर्मिडा फर्नांडीज, मेडिसन, महाराष्ट्र
  5. अरविन्द वैद्य, कला, गुजरात
  6. अशोक खाडे, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
  7. अशोक कुमार सिंह,, विज्ञान और इंजीनियरिंग, उत्तर प्रदेश।
  8. अशोक कुमार हल्दार, साहित्य और शिक्षा, पश्चिम बंगाल
  9. बलदेव सिंह, खेल, पंजाब
  10. भगवानदास रैकवार, खेल, मध्य प्रदेश
  11. भरत सिंह भारती, कला, बिहार
  12. भिकल्या लाडक्या धिंडा, कला, महाराष्ट्र
  13. विश्व बंधु (मरणोपरांत), कला, बिहार
  14. बृज लाल भट्ट, सामाजिक कार्य, जम्मू और कश्मीर
  15. बुद्ध रश्मी मणि, अन्य - पुरातत्व, उत्तर प्रदेश
  16. डॉ बुधरी ताती, सामाजिक कार्य, छत्तीसगढ
  17. चंद्रमौली गद्दामनुगु, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना
  18. चरण हेम्ब्रम, साहित्य और शिक्षा, ओडिशा
  19. चिरंजी लाल यादव, कला, उत्तर प्रदेश
  20. दीपिका रेड्डी, कला, तेलंगाना
  21. धार्मिकलाल चुन्नीलाल पंड्या, कला, गुजरात
  22. गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद, कला, आंध्र प्रदेश
  23. गफरूद्दीन मेवाती जोगी, कला, राजस्थान
  24. श्री गंभीर सिंह योनज़ोन, साहित्य और शिक्षा, पश्चिम बंगाल
  25. गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत), कला, आंध्र प्रदेश
  26. गायत्री बालासुब्रमण्यम और रंजनी बालासुब्रमण्यम (जोड़ी), कला, तमिलनाडु
  27. गोपाल जी त्रिवेदी, विज्ञान और इंजीनियरिंग, बिहार
  28. गुडुरु वेंकट राव, मेडिसन, तेलंगाना
  29. एचवी हांडे, मेडिसन, तमिलनाडु
  30. हैली वार, सामाजिक कार्य, मेघालय
  31. हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत), कला, पश्चिम बंगाल
  32. हरिचरण सैकिया, कला, असम
  33. हरमनप्रीत कौर भुल्लर, खेल, पंजाब
  34. इंद्रजीत सिंह सिद्धू, सामाजिक कार्य, चंडीगढ़
  35. जनार्दन बापुराव बोथे, सामाजिक कार्य, महाराष्ट्र
  36. जोगेश देउरी, अन्य - कृषि, असम
  37. जूजर वासी, विज्ञान और इंजीनियरिंग, महाराष्ट्र
  38. ज्योतिष देबनाथ, कला, पश्चिम बंगाल
  39. के पजानिवेल, खेल, पुदुचेरी
  40. के रामासामी, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु
  41. के विजय कुमार, सिविल सेवा, तमिलनाडु
  42. कवीन्द्र पुरकायस्थ (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामलों, असम
  43. कैलाश चन्द्र पन्त, साहित्य और शिक्षा, मध्य प्रदेश
  44. कलामंडलम विमला मेनन, कला, केरल
  45. केवल कृष्ण ठकराल, मेडिसन, उत्तर प्रदेश।
  46. खेम राज सुन्दरियाल, कला, हरयाणा
  47. कोल्लाकल देवकी अम्मा जी, सामाजिक कार्य, केरल
  48. कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना
  49. कुमार बोस, कला, पश्चिम बंगाल
  50. कुमारसामी थंगराज, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तेलंगाना
  51. प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच, कला, जर्मनी
  52. ल्यूडमिला विक्टोरोव्ना खोखलोवा, साहित्य और शिक्षा, रूस
  53. माधवन रंगनाथन, कला, महाराष्ट्र
  54. मगन्ति मुरली मोहन, कला, आंध्र प्रदेश
  55. महेंद्र कुमार मिश्र, साहित्य और शिक्षा, ओडिशा
  56. महेंद्र नाथ राय, साहित्य और शिक्षा, पश्चिम बंगाल
  57. ममीडाला जगदेश कुमार, साहित्य और शिक्षा, दिल्ली
  58. मंगला कपूर, साहित्य और शिक्षा, उतार प्रदेश।
  59. मीर हाजीभाई कासमभाई, कला, गुजरात
  60. मोहन नगर, सामाजिक कार्य, मध्य प्रदेश
  61. नारायण व्यास, अन्य - पुरातत्व, मध्य प्रदेश
  62. नरेश चन्द्र देव वर्मा, साहित्य और शिक्षा, त्रिपुरा
  63. नीलेश विनोदचंद्र मांडलेवाला, सामाजिक कार्य, गुजरात
  64. नूरुद्दीन अहमद., कला, असम
  65. ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन, कला, तमिलनाडु
  66. डॉ. पद्मा गुरमीत, मेडिसन, लद्दाख
  67. पलकोंडा विजय आनंद रेड्डी, दवा, तेलंगाना
  68. पोखिला लेकथेपी, कला, असम
  69. डॉ. प्रभाकर बसवप्रभु कोरे, साहित्य और शिक्षा, कर्नाटक
  70. प्रतीक शर्मा, दवा, संयुक्त राज्य अमेरिका
  71. प्रवीण कुमार, खेल, उत्तर प्रदेश।
  72. प्रेम लाल गौतम, विज्ञान और इंजीनियरिंग, हिमाचल प्रदेश
  73. प्रोसेनजीत चटर्जी, कला, पश्चिम बंगाल
  74. डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, मेडिसन, तमिलनाडु
  75. आर. कृष्णन (मरणोपरांत), कला, तमिलनाडु
  76. आरवीएस मणि, सिविल सेवा, दिल्ली
  77. रबीलाल टुडू, साहित्य और शिक्षा, पश्चिम बंगाल
  78. रघुपत सिंह (मरणोपरांत), अन्य - कृषि, उतार प्रदेश।
  79. रघुवीर तुकाराम खेडकर, कला, महाराष्ट्र
  80. राजस्तपति कलिअप्पा गौंडर, कला, तमिलनाडु
  81. राजेंद्र प्रसाद, दवा, उत्तर प्रदेश।
  82. राम रेड्डी ममिदी (मरणोपरांत), अन्य पशुपालन, तेलंगाना
  83. राममूर्ति श्रीधर, अन्य - रेडियो प्रसारण, दिल्ली
  84. रामचन्द्र गोडबोले एवं सुश्री सुनीता गोडबोले (जोड़ी), मेडिसन, छत्तीसगढ
  85. रतिलाल बोरिसागर, साहित्य और शिक्षा, गुजरात
  86. रोहित शर्मा, खेल, महाराष्ट्र
  87. एमएसजी सुशीलम्मा, सामाजिक कार्य, कर्नाटक
  88. संग्युसांग एस पोन्गेनर, कला, नगालैंड
  89. संत निरंजन दास, अन्य - अध्यात्मवाद, पंजाब
  90. शरत कुमार पात्रा, कला, ओडिशा
  91. सरोज मंडल, मेडिसन, पश्चिम बंगाल
  92. सतीश शाह (मरणोपरांत), कला, महाराष्ट्र
  93. सत्यनारायण नुवाल, व्यापार और उद्योग, महाराष्ट्र
  94. सविता पुनिया, खेल, हरयाणा
  95. प्रो. शफ़ी शौक़, साहित्य और शिक्षा, जम्मू और कश्मीर
  96. शशि शेखर वेम्पति, साहित्य और शिक्षा, कर्नाटक
  97. श्रीरंग देवबा लाड, अन्य - कृषि, महाराष्ट्र
  98. शुभा वेंकटेश अयंगर, विज्ञान और इंजीनियरिंग, कर्नाटक
  99. श्याम सुन्दर, मेडिसन, उत्तर प्रदेश
  100. सीमांचल पात्रो, ओडिशा
  101. शिवशंकरी, साहित्य और शिक्षा, तमिलनाडु
  102. डॉ. सुरेश हनागावडी, मेडिसन, कर्नाटक
  103. स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज, सामाजिक कार्य, राजस्थान
  104. टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत), व्यापार और उद्योग, कर्नाटक
  105. तगा राम भील, कला, राजस्थान
  106. तरूण भट्टाचार्य, कला, पश्चिम बंगाल
  107. तेची गुबिन, सामाजिक कार्य, अरुणाचल प्रदेश
  108. तिरुवरूर बक्तवत्सलम, कला, तमिलनाडु
  109. तृप्ति मुखर्जी, कला, पश्चिम बंगाल
  110. वीझिनाथन कामकोटि, विज्ञान और इंजीनियरिंग, तमिलनाडु
  111. वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री, साहित्य और शिक्षा, आंध्र प्रदेश
  112. व्लादिमेर मेस्टविरिश्विली (मरणोपरांत), खेल, जॉर्जिया
  113. युमनाम जात्रा सिंह (मरणोपरांत), कला, मणिपुर

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 25 January 2026, 7:26 PM IST

Advertisement
Advertisement