हिंदी
सरकार ने गणत्रंत दिवस से ठीक एक दिन पहले पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में पढ़िये किन-किन हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान
पद्म पुरस्कार 2026
New Delhi: गणतंत्र दिवस 2026 से एक दिन पहले रविवार 25 जनवरी को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस बार पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री तीनों श्रेणी में कुल 132 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन पुरस्कार विजेताओं में उत्तर प्रदेश के बाबूराम यादव का नाम भी शामिल है, जिन्हें पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष भगवान दास रायकर, गुरमीत, अंके गौड़ा समेत कई हास्तियों को नवाजा जाएगा। जानते हैं कि किन-किन हस्तियों को मिलेगा पद्म सम्मान।
1. महेंद्र कुमार मिश्रा (ओडिशा)
2. मोहन नगर (मध्य प्रदेश)
3. नरेश चंद्र देव वर्मा (त्रिपुरा)
4. डॉ. श्याम सुंदर (उत्तर प्रदेश)
5. के. पाजनिवेल (पुडुचेरी)
6. कैलाश चंद्र पंत (मध्य प्रदेश)
7. गफरुद्दीन मेवाती (राजस्थान)
8. ब्रिज लाल भट्ट (जम्मू-कश्मीर)
9. चिरंजी लाल यादव (उत्तर प्रदेश)
10. डॉ. पुण्णियामूर्ति नटेासन (तमिलनाडु)
11. मीर हाजीभाई कसामभाई (गुजरात)
12. थिरुवरूर बख्तवसलम (तमिलनाडु)
13. टागा राम भील (राजस्थान)
14. विश्व बंधु (बिहार)
15. अंके गौड़ा (कर्नाटक)
16. धर्मिकलाल चूनीलाल पांड्या (गुजरात)
17. शफी शौक़ (जम्मू-कश्मीर)
18. बुधरी ताथी (छत्तीसगढ़)
19. चरण हेम्ब्रम (ओडिशा)
20 डॉ पद्मा गुरमीत (जम्मू-कश्मीर)
21. डॉ. कुमारासामी थंगाराज (तेलंगाना)
22. आर्मिदा फर्नांडीस (महाराष्ट्र)
23. भगवंदास रायकर (मध्य प्रदेश)
24. भिकल्या लडक्या धिंडा (महाराष्ट्र)
25. कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी (केरल)
26. ओथूवर तिरुथानी (तमिलनाडु)
27. रघुपत सिंह (उत्तर प्रदेश)
28. रघुवीर खेडकर (महाराष्ट्र)
29. राजस्तापति कालीअप्पा गौंडर (तमिलनाडु)
30. सांग्युसांग एस. पोंगेनर (नागालैंड)
31. श्रिरंग देवबा लाड (महाराष्ट्र)
32. खेम राज सुंद्रीयाल (हरियाणा)
33. नीलेश मंडलेवाला (गुजरात)
34. आर एंड एस गोडबोले (छत्तीसगढ़)
Padma Awards 2026: जानिये क्या होते हैं पद्म पुरस्कार, कैसे होता है सम्मानित हस्तियों का चयन?
35. राम रेड्डी ममिडी (तेलंगाना)
36. सिमांचल पात्रो (ओडिशा)
37. सुरेश हनागवाड़ी (कर्नाटक)
38. तेची गूबिन (अरुणाचल प्रदेश)
39. युनम जत्रा सिंह (मणिपुर)
40. हैली वॉर (मेघालय)
41. इंदरजीत सिंह सिद्धू (चंडीगढ़)
42. नुरुद्दीन अहमद (असम)
43. पोकीला लेकटेपी (असम)
44. आर. कृष्णन (तमिलनाडु)
45. एस. जी. सुशीलेम्मा (कर्नाटक)
भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में प्रदान किए जाते हैं। ये सम्मान कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, व्यापार और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण सेवा, पद्म भूषण उच्च कोटि की सेवा और पद्मश्री उल्लेखनीय सेवा के लिए हैं।