हिंदी
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात देश के युवाओं को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने इस वीडियो में गुरुवार को इंस्टाग्राम पर भेज गए वीडियो की प्रतिक्रिया के लिए धन्यावाद दिया है।
आधी रात PM Modi ने युवाओं को लेकर क्या कहा? बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल!#PMModi #NarendraModi #Youth #PMModiSpeech #BreakingNews #IndiaNews @narendramodi pic.twitter.com/qZxb379tbO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 24, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने जिस तरह से मेरा कल का वीडियो देखा और उस पर सुझाव दिया है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। 24 घंटे के अंदर यह लगातार दूसरी बार है जब पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है।
बता दें कि पीएम मोदी ने शुक्रवार को जैस ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, देखते ही देखते वीडियो पर मिलियन में व्यूज आ गए। इस वीडियो को अपलोड हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं और करीब 280 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो के वायरल होने के साथ ही इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। पीएम मोदी के फॉलोअर्स में 12 घंटे के अंदर 1 मिलियन का इजाफा हुआ।
पीएम मोदी ने जब वीडियो अपलोड किया, उस समय देखा गया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 101 मिलियन फॉलोअर्स थे, वहीं वीडियो अपलोड होने के कुछ घंटे बाद 102 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो बयान जारी किया और कहा कि पेपर लीक के मामलों से निपटने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बहुत दुखद है, इसीलिए पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं।'
अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर देश के युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक सुझाव भारत की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 24 July 2026, 11:56 PM IST