RG Kar Hospital Case: गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक पर थाने के बाहर हमला, भीड़ ने की मारपीट

कोलकाता के चर्चित आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म और हत्या मामले में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पीड़िता के शव की कथित जल्दबाजी में अंत्येष्टि कराने के मामले में गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष पर उत्तर 24 परगना जिले में लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 14 August 2026, 6:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: गिरफ्तार पूर्व टीएमसी विधायक निर्मल घोष को खड़दह पुलिस थाने से बैरकपुर उपमंडलीय अदालत ले जाया जा रहा था। इसी दौरान थाने के बाहर पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने घोष पर लात-घूंसों से हमला किया। इस दौरान उन पर अंडे, कीचड़ और जूते भी फेंके गए। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाकर उन्हें अदालत तक पहुंचाया।

जल्दबाजी में अंत्येष्टि कराने का आरोप

निर्मल घोष को एक दिन पहले ओडिशा से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि उन्होंने तत्कालीन विधायक रहते हुए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराने में भूमिका निभाई। इसी आरोप के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: Kolkata RG Kar Case: आरजी कर केस में फिर खुली पुरानी फाइल! पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार

अदालत परिसर में भी हुआ विरोध

बैरकपुर अदालत पहुंचने पर भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने निर्मल घोष के खिलाफ नारेबाजी की और "चोर-चोर" के नारे लगाए। पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा के बीच उन्हें अदालत की हवालात तक पहुंचाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

दूसरे आरोपी के साथ भी हुई धक्का-मुक्की

इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी संजीब मुखर्जी को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वह पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व पार्षद और निर्मल घोष के करीबी सहयोगी बताए जाते हैं। पुलिस जब उन्हें अदालत ले जा रही थी, तभी भीड़ ने उन्हें भी घेर लिया और विरोध प्रदर्शन किया।

जांच एजेंसियों के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद पीड़िता के शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान संजीब मुखर्जी वहां मौजूद थे। वहीं, इस मामले का तीसरा आरोपी और पानीहाटी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ डे अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें: Kolkata News: CBI को बड़ी सफलता, 2021 चुनावी हिंसा के बाद से फरार 50 हजारी इनामी गोपाल दास गिरफ्तार

जांच पर बनी हुई है नजर

आरजी कर अस्पताल से जुड़े इस मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस और जांच एजेंसियां सभी आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 6:25 PM IST

Advertisement