कर्नाटक में दिल दहला देने वाला हादसा: बस-ट्रक की टक्कर, 12 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में निजी स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से 12 से ज्यादा लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आधी रात को हुए इस हादसे में कई यात्री बस के अंदर फंस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 25 December 2025, 9:45 AM IST
google-preferred

Karnataka: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। हिरियूर तालुका के गोरलट्टू इलाके में एक निजी स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

इस भयावह दुर्घटना में 12 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आधी रात को हुआ भयावह हादसा

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह दुर्घटना बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12 बजे हुई। निजी स्लीपर बस बेंगलुरु से गोकार्णा की ओर जा रही थी। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत कुल 32 यात्री सवार थे।

टक्कर के बाद आग का तांडव

हादसे के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे बस के अंदर बैठे कई यात्री बाहर निकल ही नहीं पाए। स्लीपर बस होने के कारण अधिकांश यात्री उस समय सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह जल गया और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Amroha: जंक फूड से बिगड़ी आंतें, चाऊमीन-पिज्जा ने ली 16 वर्षीय छात्रा की जान

राहत एवं बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी शिवकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य में कई घंटे लग गए। जले हुए वाहनों से शवों को बाहर निकालना बेहद कठिन था, जिससे मौके का मंजर और भी दर्दनाक हो गया।

बस कंडक्टर का बयान

हादसे में घायल बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम ने बताया, “मैं उस समय सो रहा था। अचानक तेज आवाज आई, खिड़की का शीशा टूट गया और मैं बस से बाहर गिर पड़ा। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ याद नहीं। होश आया तो खुद को अस्पताल में पाया। मेरे हाथ और पैर में चोट लगी है।”

क्या रखा है बीड़ी और सिगरेट में, कुछ दिन सांस लीजिए Delhi-NCR में; जानें प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण

लापरवाही की आशंका

घायलों को तुरंत चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेंगलुरु रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

Location : 
  • Karnataka

Published : 
  • 25 December 2025, 9:45 AM IST

Advertisement
Advertisement