Greater Noida Bus Fire: बस के थे 19 चालान, फिर भी सफर जारी! यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के पीछे किसकी लापरवाही?
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत के बाद बस के रिकॉर्ड पर सवाल उठे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस पर 1.75 लाख रुपये के 19 चालान लंबित थे। अब बस की तकनीकी स्थिति, नियमों के उल्लंघन और निगरानी व्यवस्था की जांच अहम हो गई है।