हिंदी
रद्द परीक्षाओं पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला (Img: AI Generated Image)
Ranchi: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से JPSC और JSSC की परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से उन अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत मिली है, जिनकी मेहनत और नियुक्ति पर सरकार के फैसले के बाद सवाल खड़े हो गए थे।
हेमंत सोरेन सरकार ने हाल ही में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर बड़ा कदम उठाया था। सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया था, जबकि कुछ अन्य परीक्षाओं की जांच कराने की बात कही गई थी। इनमें JSSC-CGL समेत JPSC से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं भी शामिल थीं।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: सोनिया गांधी की किताब का कवर आया सामने, खुलेंगे जिंदगी के वो राज?
यह फैसला लंबे समय से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आया था। अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे थे।
सरकार के आदेश के खिलाफ कई याचिकाएं झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल की गई थीं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सरकार के परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने वाले आदेश पर रोक लगा दी। इससे प्रभावित अभ्यर्थियों को तत्काल राहत मिली है। हाई कोर्ट के इस कदम के बाद भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहा विवाद और दिलचस्प हो गया है। अब सरकार के फैसले और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आगे की कानूनी स्थिति पर सभी की नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें- Firing in Gang War: कोर्ट के बाहर कई राउंड फायरिंग, पेशी पर आए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या; हिसार में हड़कंप
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांगों के बाद JSSC-CGL सहित कई परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। लेकिन चयनित अभ्यर्थियों के एक वर्ग ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि परीक्षा पास करने के बाद उनकी नियुक्तियों पर संकट खड़ा हो गया है।
Location : Ranchi
Published : 20 August 2026, 4:55 PM IST