हिंदी
रविवार को इंडिगो की 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से देशभर में हड़कंप मच गया। दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ और चंडीगढ़ में हजारों यात्री फंस गए। एयरलाइन ने जल्द हालात सामान्य करने का भरोसा दिया है।
IndiGo फ्लाइ्स का संकट जारी (Img source: Google)
New Delhi: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) रविवार को भी गंभीर परिचालन संकट से जूझती नजर आई। बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट पर फंस गए, जिससे कई शहरों में अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें अचानक रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई।
यात्रियों का कहना है कि बिना समय पर सूचना दिए फ्लाइट्स रद्द की गईं, जिससे उनकी मीटिंग, होटल बुकिंग और जरूरी यात्रा योजनाएं पूरी तरह बिगड़ गईं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कई बड़े शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स को रविवार को रद्द कर दिया गया। इनमें शामिल हैं:
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक दिनभर और भी उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
सबसे गंभीर स्थिति राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, हैदराबाद पर देखने को मिली। यहां इंडिगो ने एक ही दिन में कुल 115 उड़ानें रद्द कर दीं, जिनमें:
सुबह अचानक लिए गए इस फैसले से यात्री पूरी तरह अनजान थे। एयरपोर्ट पर लंबी कतारें, सूचना काउंटर पर भीड़ और लगातार शिकायतें सामने आईं।
लखनऊ एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की 5 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यात्रियों को काउंटर पर घंटों लाइन में लगना पड़ा। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें रीबुकिंग और रिफंड को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही।
इंडिगो एयरलाइन का संकट: कैसे भारत की सबसे भरोसेमंद एयरलाइन अब संकट में फंसी, जानें इसकी पूरी कहानी?
मुंबई एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की 8 उड़ानें रद्द की गईं। इनमें शामिल हैं:
हालांकि राहत की बात यह रही कि मुंबई–बेंगलुरु और लगभग सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें समय पर संचालित होती रहीं।
चंडीगढ़ से भी इंडिगो की 3 उड़ानें रद्द की गईं। यहां भी यात्रियों को रिफंड और वैकल्पिक फ्लाइट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
इंडिगो फ्लाइट्स फिर से शुरू? 95% नेटवर्क बहाल, जानिए रिफंड और उड़ानों की पूरी स्थिति
फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने कहा कि:
इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है और कहा है कि स्थिति को धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।