Independence Day 2025 LIVE: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लहराया तिरंगा तो नागरिकों ने गए देशभक्ति के गीत

भारत आज 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 12वीं बार देश को संबोधित किया। पूरे देश में सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 15 August 2025, 7:15 AM IST
google-preferred
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 15 Aug 2025 02:29 PM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी को पुतिन का शुभकामना संदेश

      रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत को वैश्विक मंच पर उचित सम्मान मिला है और वह अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के समाधान में सक्रिय योगदान दे रहा है। उन्होंने भारत-रूस मित्रता को और मजबूत होने की कामना की।

    • 15 Aug 2025 01:28 PM (IST)

      79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति की लहर, लोगों ने गाए तिरंगे के गीत

      देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लोगों में तिरंगे के प्रति गहरा उत्साह देखा गया। डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में नागरिकों ने देशभक्ति गीत गाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और देश के प्रति अपनी आशाएं साझा कीं।

    • 15 Aug 2025 01:07 PM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे किसानों को विकास योजनाओं का भरोसा दिलाया

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की विकास योजनाएं छोटे किसान, पशुपालक और मछुआरों तक पहुंच रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, जल संचयन, सिंचाई और क्वालिटी सीड्स जैसी योजनाओं से किसानों को अब मजबूत भरोसा मिला है।

    • 15 Aug 2025 12:01 PM (IST)

      Independence Day 2025: दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर टकटकी लगाए बैठे अफसर, अगर आज कर रहे हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

      दिल्ली पुलिस ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त की रात 12 बजे तक कई पाबंदियां लागू की गई हैं। इस दौरान दिल्ली की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और किसी भी कॉर्मशियल वाहन को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 15 Aug 2025 10:48 AM (IST)

      लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय वायु सेना की पुष्प वर्षा

      79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर भारतीय वायु सेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने देशभक्ति की भावना को बढ़ाते हुए पुष्प वर्षा की। इस शानदार प्रदर्शन ने समारोह की शोभा बढ़ाई और देशवासियों में उत्साह जगाया।

    • 15 Aug 2025 10:45 AM (IST)

      हर साल नया अंदाज: कभी केसरिया, कभी लहरिया… जानें 2014 से 2025 तक कैसे बदलते रहे पीएम मोदी के साफे

      भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल अपने भाषणों बल्कि अपनी वेशभूषा से भी हर स्वतंत्रता दिवस पर लोगों का ध्यान खींचते हैं। खासकर उनका साफा (पगड़ी) हर बार चर्चा में रहता है। 2014 में जब उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले से तिरंगा फहराया, तब से लेकर अब 2025 तक हर वर्ष उन्होंने एक अलग रंग और स्टाइल की पगड़ी पहनी है। उनके साफों का यह सफर देश की विविधता, संस्कृति और त्योहारों की भावना को दर्शाता है।

      पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    • 15 Aug 2025 10:27 AM (IST)

      पीएम मोदी के सदेंश के 10 प्रमुख बातें

      1. पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी का पर्व 140 करोड़ संकल्पों का प्रतीक है, जिसमें पूरा देश एकता के रंग में रंगा हुआ है।
      2. उन्होंने हाल की प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई और राहत कार्यों में सरकार की पूरी तत्परता बताई।
      3. 15 अगस्त को लाल किले से ऑपरेशन सिंदूर के 20 बहादुर जवानों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया।
      4. 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना को पूरी स्वतंत्रता दी गई और उन्होंने दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाया।
      5. देश ने आतंकवाद से लंबे समय तक संघर्ष किया है और अब आतंकियों और उनके समर्थकों को समान दुश्मन माना जाएगा।
      6. भारत परमाणु धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेगा और सेना अपनी शर्तों पर जवाब देगी।
      7. सिंधु समझौता भारत के लिए अन्यायपूर्ण रहा है और अब इसे किसान और राष्ट्रहित में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
      8. आत्मनिर्भरता ही देश का आत्मसम्मान है और इसे बनाए रखना आवश्यक है, जो सिर्फ आर्थिक नहीं, सामर्थ्य से जुड़ी है।
      9. ऑपरेशन सिंदूर में ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक ने दुश्मन को चौंका दिया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के नतीजे दिख रहे हैं।
      10. सेमीकंडक्टर उद्योग में पिछड़ेपन की वजह से भारत पीछे रहा, लेकिन अब इसे तेजी से बढ़ाने की जरूरत है।

    • 15 Aug 2025 10:00 AM (IST)

      अमेरिकी टैरिफ पर पीएम मोदी का सख्त संदेश

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वे किसी भी नीति के सामने दीवार बनकर खड़े हैं। यह बयान उन्होंने भारत के हितों की सुरक्षा को लेकर दिया।

    • 15 Aug 2025 09:35 AM (IST)

      103 मिनट तक गरजे पीएम मोदी, दिया विकास का संदेश

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 103 मिनट के भाषण में देशवासियों को विकास, आत्मनिर्भरता और नवभारत के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं, किसानों और वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि परिश्रम, नीति और नवाचार से ही भारत विश्वगुरु बनेगा।

    • 15 Aug 2025 09:30 AM (IST)

      परिश्रम से ही रचता है इतिहास: पीएम मोदी का संदेश

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो कठिन परिश्रम में तपता है, वही इतिहास बनाता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यह समय मेहनत की पराकाष्ठा का है। समय को बदलने की ताकत भी उसी में है जो निरंतर परिश्रम करता है।

    • 15 Aug 2025 09:21 AM (IST)

      खेलो भारत नीति से देश में खेलों को मिल रही नई उड़ान

      देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने "खेलो भारत नीति" की शुरुआत की है। इससे बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। स्कूल स्तर से लेकर ओलंपिक तक एक मजबूत खेल इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है।

    • 15 Aug 2025 09:18 AM (IST)

      किसानों, पशुपालकों और मछुआरों तक पहुंच रही हैं विकास योजनाएं: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की विकास योजनाएं आज छोटे किसानों, पशुपालकों और मछुआरों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सिंचाई योजनाएं और गुणवत्तापूर्ण बीजों जैसी पहल ने किसानों में नया विश्वास पैदा किया है।

    • 15 Aug 2025 09:11 AM (IST)

      फल और सब्जी उत्पादन में भारत ने हासिल की वैश्विक दूसरी रैंकिंग: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत अब फल, सब्जी, गेहूं और चावल उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत से भारत ने 4 लाख करोड़ रुपये के एग्रो प्रोडक्ट्स का निर्यात किया है, जो देश की कृषि शक्ति को दर्शाता है।

    • 15 Aug 2025 09:06 AM (IST)

      दिवाली पर मिलेगी टैक्स राहत, पीएम मोदी ने किया जीएसटी सुधार का ऐलान

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ऐलान किया कि इस दिवाली देशवासियों को डबल तोहफा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म ला रही है, जिसमें आम लोगों की जरूरतों पर लगने वाले टैक्स को बड़े स्तर पर घटाया जाएगा।

    • 15 Aug 2025 08:52 AM (IST)

      पीएम मोदी ने लाल किले से किया बड़ा ऐलान, युवाओं को हर महीने 15 हजार रुपए

      प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से घोषणा की कि केंद्र सरकार आज से युवाओं को हर महीने 15 हजार रुपए देगी। यह योजना रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है, जिससे लाखों युवाओं को फायदा मिलेगा।

    • 15 Aug 2025 08:50 AM (IST)

      ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का जोरदार जवाब, कहा- 'मोदी दीवार बनकर खड़ा है'

      प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से कहा कि ट्रंप के टैरिफ से भारत डिगेगा नहीं। भारत अपने हितों की रक्षा करेगा और मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश किसी भी बाहरी दबाव को सहन नहीं करेगा और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

    • 15 Aug 2025 08:49 AM (IST)

      दिवाली पर मिलेगा डबल तोहफा, जीएसटी में बड़े सुधार का ऐलान: पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली पर देशवासियों को डबल तोहफा मिलेगा। उन्होंने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की। नए सुधारों से सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा और जीएसटी दरों में बड़ी कटौती होगी।

    • 15 Aug 2025 08:47 AM (IST)

      UPI प्लेटफार्म बना विश्व में मिसाल: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का UPI प्लेटफार्म आज पूरी दुनिया के लिए एक अजूबा बन गया है। यह डिजिटल भुगतान की दुनिया में क्रांति लेकर आया है और कई देशों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है, जो भारत की तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

    • 15 Aug 2025 08:44 AM (IST)

      किसानों के हित में कोई समझौता नहीं करेगा भारत: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों पर कभी समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और उनके हक की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    • 15 Aug 2025 08:43 AM (IST)

      प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से देशभर में शुरू

      प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की। योजना के तहत पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    • 15 Aug 2025 08:40 AM (IST)

      पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी जेट इंजन बनाने का आह्वान किया

      प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से आग्रह किया कि भारत के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए स्वदेशी जेट इंजन विकसित किए जाएं। यह देश की रक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कदम होगा।

    • 15 Aug 2025 08:37 AM (IST)

      पीएम मोदी ने नौजवानों के लिए शुरू की प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना

      प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त से प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना लागू करने की घोषणा की। इस योजना के तहत युवाओं को सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाएंगे। यह पहल युवा सशक्तिकरण और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए है।

    • 15 Aug 2025 08:32 AM (IST)

      21वीं सदी तकनीक की सदी, विकास की नई ऊंचाइयों का मार्ग

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी पूरी तरह तकनीक संचालित है। इतिहास बताता है कि जिन देशों ने तकनीक में महारत हासिल की, वे विकास के शिखर पर पहुंच गए। उनकी आर्थिक ताकत नए स्तर पर पहुंची और विश्व में उनकी पहचान मजबूत हुई।

    • 15 Aug 2025 08:29 AM (IST)

      आत्मनिर्भरता ही सामर्थ्य का आधार है: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भरता को देश की ताकत से जोड़ा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लेन-देन तक सीमित नहीं, बल्कि यह हमारे सामर्थ्य की नींव है। यदि आत्मनिर्भरता कमजोर होती है, तो हमारी शक्ति भी घटने लगती है। इसलिए इसे बनाए रखना अनिवार्य है।

    • 15 Aug 2025 08:25 AM (IST)

      अपनी लकीर लंबी करें, दुनिया हमारा लोहा मानेगी: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें अपनी ऊर्जा दूसरों को नीचा दिखाने में नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने में लगानी चाहिए। अगर हम पूरी ताकत से आगे बढ़ें तो दुनिया हमारी सफलता और सामर्थ्य को मानेगी। यही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का रास्ता है।

    • 15 Aug 2025 08:21 AM (IST)

      अब नया इतिहास बनाने का समय है, सरकार आपके साथ है: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2047 का भारत बनाने के लिए हर पल अहम है। मुद्रा योजना से लोग व्यवसाय कर रहे हैं और MSME की ताकत को दुनिया मान रही है। उन्होंने युवाओं और उद्यमियों से कहा कि सरकार उनके साथ है, अब नया इतिहास रचने का समय है।

    • 15 Aug 2025 08:17 AM (IST)

      अब खून और पानी साथ नहीं बहेंगे: पीएम मोदी का कड़ा संदेश

      प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि भारत ने तय कर लिया है—खून और पानी अब एक साथ नहीं बहेंगे। यह बयान देश की जल नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार के सख्त रुख को दर्शाता है।

    • 15 Aug 2025 08:15 AM (IST)

      अब सिर्फ भारत का हक़, सिंधु जल संधि पर पीएम मोदी का सख्त संदेश

      प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु जल संधि को भारत के किसानों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि भारत की नदियां अब दुश्मन देश की नहीं, अपने किसानों की सेवा करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राष्ट्रीय हित और किसानों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।

    • 15 Aug 2025 08:13 AM (IST)

      पीएम मोदी का आह्वान: देश को चाहिए मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन

      स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने तकनीक और आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए कहा कि देश को अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं और इंजीनियरों से इस दिशा में आगे आने का आह्वान किया। साथ ही स्पेस और डीप वाटर मिशन पर भी जोर दिया।

    • 15 Aug 2025 08:09 AM (IST)

      परमाणु ऊर्जा में हो रहा बड़ा विस्तार, 10 नए रिएक्टर निर्माणाधीन: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में कहा कि देश में परमाणु ऊर्जा का तेजी से विकास हो रहा है। 10 नए न्यूक्लियर रिएक्टर बनाए जा रहे हैं। 2047 तक इसकी क्षमता को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है। निजी क्षेत्र को भी इस क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं।

    • 15 Aug 2025 08:03 AM (IST)

      ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए अब आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोलर, हाइड्रो और परमाणु ऊर्जा के विस्तार के साथ देश ग्रीन एनर्जी की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि 10 नए परमाणु रिएक्टर सक्रिय हैं और प्राइवेट सेक्टर को भी परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में अवसर मिल रहा है।

    • 15 Aug 2025 08:02 AM (IST)

      ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए बन रहे नए डैम: पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सहित देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकृति सभी की परीक्षा ले रही है। भूस्खलन, बादल फटना जैसी घटनाएं दुखद हैं। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। पीड़ितों के साथ हमारी पूरी संवेदना है।

    • 15 Aug 2025 07:57 AM (IST)

      प्राकृतिक आपदाओं पर बोले पीएम मोदी, पीड़ितों के साथ है सरकार

      प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड सहित देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकृति सभी की परीक्षा ले रही है। भूस्खलन, बादल फटना जैसी घटनाएं दुखद हैं। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। पीड़ितों के साथ हमारी पूरी संवेदना है।

    • 15 Aug 2025 07:55 AM (IST)

      पीएम मोदी ने कहा: संविधान 75 वर्षों से मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ

      प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि 1947 में देश आजाद हुआ और संविधान सभा ने संविधान बनाया। यह 75 वर्षों से भारत के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह मार्ग दिखा रहा है। बापू के सिद्धांतों ने इस मार्गदर्शन को मजबूत किया है।

    • 15 Aug 2025 07:50 AM (IST)

      पीएम मोदी बोले: न्यूक्लियर धमकियों को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा

      प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा कि भारत अब न्यूक्लियर धमकियों और ब्लैकमेलिंग को सहन नहीं करेगा। उन्होंने यह संदेश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए दिया। भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है।

    • 15 Aug 2025 07:50 AM (IST)

      पीएम मोदी ने सिंधु समझौते को बताया एकतरफा, किसानों पर पड़ा भारी असर

      प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिंधु समझौता भारत के लिए एकतरफा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समझौते के कारण देश का पानी दुश्मन की धरती को सींच रहा है, जबकि भारत की धरती प्यासी है। इसने देश के किसानों को दशकों से नुकसान पहुंचाया है।

    • 15 Aug 2025 07:47 AM (IST)

      पीएम मोदी ने लाल किले से वीर जवानों को सलाम किया

      प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा, "आज ऑपरेशन सिंदूर के जाबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है। हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।" उन्होंने जवानों की बहादुरी और देशभक्ति की प्रशंसा की।

    • 15 Aug 2025 07:40 AM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

      प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले से पूरे देश को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने देश की प्रगति, युवा शक्ति और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर दिया। उनका यह संदेश देशवासियों में उत्साह और उम्मीद जगाता है।

    • 15 Aug 2025 07:37 AM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी देश को कर रहे हैं संबोधित

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित करना शुरू कर दिया है। अपने भाषण में वे देश की प्रगति, विकास योजनाओं और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाल रहे हैं। पूरे देश की निगाहें उनके भाषण पर टिकी हैं।

    • 15 Aug 2025 07:35 AM (IST)

      लाल किले पर लहराया तिरंगा, पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और तीनों सेनाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अब प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित करेंगे और राष्ट्र के भविष्य की दिशा पर विचार साझा करेंगे।

    • 15 Aug 2025 07:29 AM (IST)

      कुछ ही देर में लाल किले से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ ही देर में वह ऐतिहासिक प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे और देशवासियों के साथ स्वतंत्रता का जश्न साझा करेंगे।

    • 15 Aug 2025 07:27 AM (IST)

      जेपी नड्डा ने स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं

      स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। नड्डा ने सभी नागरिकों से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की।

    • 15 Aug 2025 07:26 AM (IST)

      लाल किले पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किले पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें तीनों सेनाओं द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। थोड़ी देर में वह तिरंगा फहराएंगे और इसके बाद राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

    • 15 Aug 2025 07:21 AM (IST)

      राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बापू को अर्पित की श्रद्धांजलि

      स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह लाल किले की ओर रवाना हुए, जहां वह प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराकर देश को संबोधित करेंगे।

    • 15 Aug 2025 07:18 AM (IST)

      प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नया जोश और ऊर्जा लाए, जिससे विकसित भारत की दिशा में हमारे प्रयासों को नई गति मिले। उन्होंने “जय हिंद” के नारे के साथ संदेश समाप्त किया।

New Delhi: भारत आज, 15 अगस्त 2025 को, आजादी के 79 साल पूरे होने का उत्सव मना रहा है। देशभर में इस मौके पर विशेष समारोहों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन लाल किले की प्राचीर से किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार देश को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह 7:21 बजे लाल किले पर पहुंचे। 7:30 बजे उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद पूरे देश में राष्ट्रगान गूंजा। ध्वजारोहण के बाद तीनों सेनाओं ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और फिर 21 तोपों की सलामी दी गई, जो भारतीय सेना की परंपरा का प्रतीक है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले उन्होंने देशवासियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा,
'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!'

प्रधानमंत्री के भाषण में आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में हुए विकास पर विशेष बल दिया गया। साथ ही उन्होंने युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली सहित देशभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन और अन्य हाईटेक उपकरणों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।

गृह मंत्री का देशवासियों को संदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वाधीनता सेनानियों को नमन करता हूँ। साथ ही, देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए दिन-रात एक करने वाले वीर जवानों का भी वंदन करता हूँ।'

उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि हम मिलकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करें और एक आत्मनिर्भर, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 August 2025, 7:15 AM IST

Advertisement
Advertisement