हर साल नया अंदाज: कभी केसरिया, कभी लहरिया… जानें 2014 से 2025 तक कैसे बदलते रहे पीएम मोदी के साफे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर स्वतंत्रता दिवस पर खास साफा पहनकर नजर आते हैं। 2014 से लेकर 2025 तक हर साल उनकी पगड़ी का रंग और स्टाइल अलग रहा है। उनकी पगड़ियों ने भारतीय संस्कृति और विविधता को शानदार तरीके से पेश किया है।

Updated : 15 August 2025, 10:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल अपने भाषणों बल्कि अपनी वेशभूषा से भी हर स्वतंत्रता दिवस पर लोगों का ध्यान खींचते हैं। खासकर उनका साफा (पगड़ी) हर बार चर्चा में रहता है। 2014 में जब उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर लाल किले से तिरंगा फहराया, तब से लेकर अब 2025 तक हर वर्ष उन्होंने एक अलग रंग और स्टाइल की पगड़ी पहनी है। उनके साफों का यह सफर देश की विविधता, संस्कृति और त्योहारों की भावना को दर्शाता है।

इस वर्ष यानी 2025 में, पीएम मोदी ने केसरिया रंग का साफा, सफेद कुर्ता और नारंगी नेहरू जैकेट के साथ पहना। साफा इस बार विशेष रूप से लंबे कपड़े के साथ बांधा गया था, जो उनके ट्रेडमार्क स्टाइल को एक नया रूप देता है। साथ ही उन्होंने कंधे पर एक पारंपरिक गमछा भी लिया, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाता है।

साल दर साल पीएम मोदी का साफा और लुक

2014: सफेद खादी का हाफ-स्लीव कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और भगवा जोधपुरी बंधेज साफा।

PM Modi Independence Day 2025

2014 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2015: क्रीम कुर्ता, खादी जैकेट और नारंगी बंधानी साफा जिसमें लाल-हरे रंग की पट्टियां थीं।

PM Modi Independence Day 2025

2015 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2016: सादे कुर्ते के साथ लाल, गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा।

PM Modi Independence Day

2016 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2017: लाल और पीले रंग की चमकदार पगड़ी, लंबा कपड़ा पीछे की ओर।

PM Modi Independence Day

2017 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2018: फुल-स्लीव कुर्ता-पायजामा और गहरा केसरिया-लाल रंग की पगड़ी।

PM Modi Independence Day

2018 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2019: पीले, लाल और हरे लहरिया पैटर्न की पगड़ी; केसरी बॉर्डर वाला उपरना।

PM Modi Independence Day

2019 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2020: भगवा और क्रीम रंग की पगड़ी, सफेद दुपट्टा।

PM Modi Independence Day

2020 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2021: पारंपरिक पोशाक के साथ भगवा पगड़ी और नीली जैकेट।

PM Modi Independence Day

2021 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2022: तिरंगे की आकृति वाली सफेद पगड़ी, सफेद कुर्ता और नीली जैकेट।

PM Modi Independence Day

2022 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2023: पीला-लाल रंग का साफा, बहुरंगी लकीरों के साथ; सफेद कुर्ता, काली जैकेट।

PM Modi Independence Day

2023 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2024: केसरी, हरे और पीले रंग की पगड़ी; नीली सदरी और सफेद कुर्ता-पायजामा।

PM Modi Independence Day

2024 में पीएम मोदी का साफा और लुक

2025: केसरिया रंग का साफा, नारंगी नेहरू जैकेट, सफेद कुर्ता और गमछा।

PM Modi Independence Day

2025 यानी आज के दिन में पीएम मोदी का साफा और लुक

हर वर्ष का साफा न केवल उनकी व्यक्तिगत शैली का प्रतीक है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर करता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह फैशन स्टेटमेंट लाखों लोगों को प्रभावित करता है और उनके साफों की विविधता भारत की एकता में अनेकता को दर्शाती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 August 2025, 10:07 AM IST