हिंदी
मूसलाधार बारिश का अलर्ट (Img- Pinterest)
New Delhi: देश में गुलाबी ठंड की सुगबुगाहट शुरू ही हुई थी कि मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी कर सबको चौंका दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 30 सितंबर को अगले 8 घंटों के भीतर दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के ऊपरी वायुमंडल में बने परिसंचरण के कारण यह वेदर सिस्टम अत्यधिक सक्रिय हो गया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस मौसमी उथल-पुथल के दौरान 40 से लेकर 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही कम से कम तीन राज्यों में ओलावृष्टि (ओले गिरने) का भी अनुमान जताया गया है।
आईएमडी ने किसानों और आम नागरिकों को खुले मैदानों और कच्चे निर्माणों से दूर रहने की हिदायत दी है। अलर्ट की जद में आए राज्यों में दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, एमपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, केरल, असम, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
लखीमपुर से हमीरपुर तक मूसलाधार बारिश का कहर, जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज दिन भर बादलों का डेरा रहेगा और तेज आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की जा सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में 65 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट है। लखनऊ में पारा 32 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं बिहार के पटना, अररिया, भोजपुर, गया, वैशाली, मुंगेर, पूर्णिया, बक्सर, किशनगंज, जहानाबाद और सहरसा में मध्यम से तेज आंधी-बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।
कानपुर में 48 घंटे की बारिश के बाद निकली चटक धूप, जनजीवन पटरी पर लौटा; 4 अक्टूबर तक मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के उज्जैन, इंदौर, भोपाल, विदिशा, नीमच, मुरैना, श्योपुर, आगर मालवा और धार जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा के झोंके चलेंगे। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Location : New Delhi
Published : 30 September 2026, 7:55 AM IST