Election Results 2026 LIVE : दक्षिण से पूर्व तक सत्ता परिवर्तन की आहट, तमिलनाडु और बंगाल में बड़ा अपडेट

विधानसभा चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। तमिलनाडु में टीवीके, केरल में कांग्रेस और बंगाल में बीजेपी बढ़त बनाए हुए हैं। अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो तीन राज्यों में नई सरकार बन सकती है, जिससे देश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 May 2026, 11:09 AM IST
google-preferred

New Delhi : देश के अलग-अलग राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होते नजर आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है और कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। इस बार चुनावी मुकाबला काफी कड़ा रहा, जहां जनता का रुझान बदलाव की ओर दिख रहा है। मतगणना जारी है और हर राउंड के साथ तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है।

कहां दिख रहा सत्ता परिवर्तन का रुझान?

ताजा रुझानों के अनुसार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलती हुई दिखाई दे रही है। तमिलनाडु में टीवीके बढ़त बनाए हुए है, जिससे मौजूदा सरकार पर दबाव बढ़ गया है। केरल में कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है और वह बढ़त बनाए हुए है। वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ताधारी दल को कड़ी टक्कर देते हुए बहुमत की ओर बढ़ रही है।

West Bengal Election Results 2026: रुझानों में पश्चिम बंगाल में भगवा तूफान, दीदी की सत्ता डगमगाई

तीन राज्यों में बदल सकती है सरकार

अगर मौजूदा रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं तो कम से कम दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन संभव है। यह बदलाव राज्यों की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी असर डाल सकता है।

अंतिम नतीजों का इंतजार

हालांकि अभी पूरी तस्वीर साफ नहीं हुई है और अंतिम परिणाम आने में समय लगेगा। सभी राउंड की गिनती के बाद ही यह तय होगा कि किन राज्यों में नई सरकार बनेगी। फिलहाल रुझानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है और देशभर की नजरें नतीजों पर टिकी हैं।

Location :  New Delhi

Published :  4 May 2026, 11:08 AM IST

Advertisement