हिंदी
संजीव खिरवार को बनाया गया MCD कमिश्नर
New Delhi: दिल्ली नगर निगम को उसका नया कमिश्नर मिल गया है। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर (AGMUT) 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। यह आदेश गृह मंत्रालय ने जारी किया है।
दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव को 21 जनवरी 2025 को IAS अनीश मुरलीधरन द्वारा हस्ताक्षरित भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि संजीव खिरवार, IAS (AGMUT:1994) को तुरंत प्रभाव से और अगले आदेश तक दिल्ली नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
आईएएस संजीव खिरवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के संबंध में बुधवार (21 जनवरी) नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
संजीव खिरवार AGMUT कैडर (1994 बैच) के एक सीनियर आईएएस ऑफिसर हैं, जो हाल ही में जनवरी 2026 में दिल्ली लौटे हैं। 2022 में त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते को घुमाने को लेकर हुए विवाद के कारण उनका ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद उनकी पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी।
खिरवार को कोरोना के दौरान दिल्ली के संभागीय आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया था। वह एजीएमयूटी यानी अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश कैडर के 1994 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं। इसके पहले वो दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Location : New Delhi
Published : 21 January 2026, 5:46 PM IST