Gold price Today: त्योहारी सीज़न से पहले सोना-चांदी चमके, जानें आज के ताजा रेट

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,868 प्रति ग्राम और चांदी ₹153.10 प्रति ग्राम रहेगा। दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में दामों में मामूली अंतर, निवेशकों के लिए आकर्षण बनेगा। शेयर बाजारों में गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 3 October 2025, 8:46 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में स्थिरता देखी गई है। त्योहारी सीजन से पहले बाजारों में हलचल तो है, लेकिन कीमतें बड़ी तेजी या गिरावट से दूर बनी हुई हैं। 3 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में 24 कैरेट सोने का रेट ₹11,868 प्रति ग्राम और चांदी ₹153.10 प्रति ग्राम पर रहा।

दिल्ली में सोने की कीमतें

दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹11,883 प्रति ग्राम पर उपलब्ध है। 22 कैरेट सोने का रेट ₹10,894 प्रति ग्राम और 18 कैरेट (999 गोल्ड) ₹8,916 प्रति ग्राम है। इस साल की शुरुआत में शेयर बाजारों में गिरावट के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ा है, जिससे इसकी मांग में स्थिर वृद्धि देखी जा रही है।

अहमदाबाद में गोल्ड-चांदी के रेट

गुजरात की व्यावसायिक राजधानी अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹11,873 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹10,884 और 18 कैरेट ₹8,906 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया। अहमदाबाद सदियों से देश के प्रमुख स्वर्ण व्यापार केंद्रों में से एक रहा है। यहां के स्थानीय व्यापारी और ग्राहक सोने को सिर्फ गहनों के लिए नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश विकल्प के रूप में भी देखते हैं।

Silver

चांदी की कीमतों में हलचल

चांदी की बात करें तो अहमदाबाद में भी आज का भाव ₹153.10 प्रति ग्राम और ₹1,53,100 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा।

Gold price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी; निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बढ़ाई कीमतें, जानें आज के रेट

लखनऊ में भी स्थिरता

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने का बाजार भी सक्रिय है। आज 24 कैरेट सोना ₹11,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹10,894 और 18 कैरेट ₹8,916 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। शहर में पारंपरिक रूप से सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखा जाता है और हाल के वर्षों में युवाओं की भी इसमें रुचि बढ़ी है।

चांदी का भाव लखनऊ में भी ₹153.10 प्रति ग्राम और ₹1,53,100 प्रति किलोग्राम पर बरकरार रहा।

Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में फिर रिकॉर्ड तोड़ तेजी, जानिए आज का ताजा भाव

निवेश की सोच में बदलाव

चाहे बात अहमदाबाद की हो दिल्ली की या लखनऊ की इन शहरों में अब लोग सोने और चांदी को सिर्फ आभूषण के रूप में नहीं, बल्कि एक स्थिर और सुरक्षित निवेश माध्यम के रूप में भी देखने लगे हैं।

 

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 3 October 2025, 8:46 AM IST