हिंदी
सत्यपाल मलिक अस्पताल में भर्ती
New Delhi: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली में निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती थे। आरएमएल अस्पताल में ही उन्होंने मंगलवार सुबह अबसे थोड़ी देर पहले अंतिम सांसें है।
#BreakingNews: पूर्व राज्यपाल में सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली में RML अस्पताल में चल रहा था इलाज #SatyaPalMalik #LatestNews #BJP pic.twitter.com/JqBsMOPuhq
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 5, 2025
सत्यपाल मलिक के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उनके निधन की जानकारी दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार में भी राज्यपाल थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी।
सत्यपाल के निधन पर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह मेरे लिए निजी क्षति है। जब संयुक्त मेरठ था तो हम लोगों की राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक साथ हुई। दोनों चौधरी चरण सिंह की अगुवाई वाले लोकदल में लंबे समय तक साथ रहे। बाद में वीपी सिंह की सरकार में हम दोनों साथ सांसद बनें। उनके जाने से पश्चिमी यूपी की बहुत मजबूत आवाज बंद हो गई।
खबर पर अपडेट जारी है...
Location : New Delhi
Published : 5 August 2025, 1:38 PM IST
Topics : death Delhi News Former LG RML Hospital Satyapl Malik