

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो दिल्ली, एक-एक मध्य प्रदेश, हैदराबाद और रांची से पकड़े गए। आरोपियों के पास से IED बनाने की सामग्री, हथियार, विस्फोटक और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए। पुलिस पूछताछ जारी है।
दिल्ली पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश
New Delhi: दिल्ली पुलिस और विभिन्न राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और रांची से कुल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आईईडी बनाने का सामान, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो आतंकी दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार किया गया। झारखंड पुलिस और एटीएस की मदद से रांची से तीन संदिग्ध आतंकियों को दबोचा गया, जिनमें मुख्य आरोपी अशर दानिश और उसके साथी आफताब शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रांची के लोअर बाजार स्थित तबारक लॉज से अशर दानिश को गिरफ्तार किया। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने हथियार, विस्फोटक सामग्री और बम बनाने के उपकरण बरामद किए। अशर लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था और दिल्ली पुलिस की दर्ज एक केस में वांछित था।
दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। शुरुआती जांच से पता चला है कि वह इस मॉड्यूल का अहम हिस्सा था और दिल्ली समेत देशभर में बड़े आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। उसके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।
Uttarakhand Diwali Update: दीपावली से पहले बदले गए बाजार के नियम, अब ऐसे होंगे नए इंतजाम
स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आतंकी आईएसआईएस से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे। इनका मकसद भारत में आतंकी संगठन का एजेंडा फैलाना और बड़े पैमाने पर हमले करना था। पुलिस को शक है कि यह मॉड्यूल देशभर में एक साथ कई स्थानों पर हमले की योजना बना रहा था।
दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान आठ से ज्यादा संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। दिल्ली पुलिस का यह ऑपरेशन 12 से अधिक ठिकानों पर एक साथ चलाया गया था।
नेपाल की सियासत में हलचल, आखिर किस वजह से बालेंद्र शाह नहीं बने प्रधानमंत्री
सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि यह पता चल सके कि इनके निशाने पर कौन-कौन से बड़े स्थान थे और इनके नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि यह आतंकी संगठन दिल्ली में एक बड़ा धमाका करने की फिराक में था।