हिंदी
ब्रेट ली और सचिन तेंदुलकर (Img: X)
New Delhi: आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली के ताजा बयान ने क्रिकेट जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। ब्रेट ली ने अपना ताजा बयान क्रिकेट के सर्वकालिक महानतम खिलाड़ी (Greatest of All Time) को लेकर दिया है। खास बात यह है कि उनकी नजरों में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) क्रिकेट के GOAT (Greatest of All Time) नहीं है। सचिन तेंदुलकर को GOAT न मानने के कारण इंडियन क्रिकेट के फैंस में ब्रेट ली के बयान को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।
लगभग ढ़ाई दशक तक विश्व क्रिकेट के बेताज बादशाह रहे सचिन तेंदुलकर के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। विस्फोटक बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर के अलावा सचिन तेंदुलकर को मैदान पर उनके अनुशासन और सादगी के लिये भी जाना जाता है। उन्होंने दुनिया के हर गेंदबाज की एक बल्लेबाज के रूप में जमकर धुनाई की लेकिन हर खिलाड़ी के साथ उनका रिश्ता आज भी मधुर माना जाता है। लेकिन इन सभी के बावजूद भी भारत रत्न सचिन तेंदुलकर आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली की नजरों में सर्वकालिक महान खिलाड़ी नहीं है।
ब्रेट ली ताजा बयान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जेक कैलिस को क्रिकेट के GOAT (Greatest of All Time) माना है। खास बाद यह है कि एक वक्त जेक कैलिस भी खुद को सचिन का बड़ा फैंस मानते थे।
Location : New Delhi
Published : 9 August 2026, 12:24 PM IST