हिंदी
New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में "वोट चोर, गद्दी छोड़" और "मोदी चोर" जैसे आक्रामक और विवादित नारे लगाने शुरू कर दिए। इन नारों का वहां मौजूद भाजपा समर्थकों ने पुरजोर विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
CJP Protest: महाराष्ट्र से जंतर मंतर पहुंची बेबस मां, महिला ने सुनाई दर्द भरी कहानी, अड़ी एक जिद पर
घटना के सामने आए वीडियो में माहौल पूरी तरह हाई-वोल्टेज नजर आ रहा है। मीडिया कैमरों के सामने एक महिला प्रदर्शनकारी और भाजपा समर्थक महिला के बीच बेहद तीखी बहस और नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद भारी भीड़ लगातार एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करती रही, जिससे हंगामा और बढ़ गया। इस राजनीतिक टकराव के चलते प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Location : New Delhi
Published : 24 June 2026, 3:18 PM IST