बाउंड्री बनाने को लेकर भिड़े सगे भाई, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को हिला दिया…

साहिबगंज के एक गांव में वर्षों से चल रहा जमीन विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। सगे भाइयों के बीच विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। इस घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 24 June 2026, 5:07 PM IST
google-preferred

Sahibganj: साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र स्थित महासिंहपुर पंचायत के जयरामडांगा गांव में जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार को हिंसक झड़प में बदल गया। सगे भाइयों के बीच विवादित जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बाउंड्री निर्माण के दौरान शुरू हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, रुदल यादव और उनके भाई हरिकिशोर यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिश हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। बताया जा रहा है कि बुधवार को हरिकिशोर यादव विवादित जमीन पर बाउंड्री का निर्माण करा रहे थे। इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।

Raebareli: मंगल भंडारे में पहुंचे मानसिक विक्षिप्त युवक को पुजारी ने पीटा! वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

परिवार पर हमले का आरोप

मृतक के बेटे रामदेव यादव ने आरोप लगाया है कि हरिकिशोर यादव और उनके बेटों रामअवतार यादव, धर्मराज यादव, धर्मवीर यादव तथा परमेश्वर यादव ने मिलकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रुदल यादव, उनकी पत्नी रेखा देवी और बेटे जीतू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. उदय टुडू ने जांच के बाद रुदल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखा देवी और जीतू यादव की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।

पकड़ी गई छोटी उम्र के भतीजे संग गंदे काम करने वाली प्रीती चाची! गिरफ्तारी के बाद खुली ऐसी कहानी, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन और थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और प्राप्त आवेदन व जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sahibganj

Published :  24 June 2026, 5:07 PM IST

Advertisement