Sahibganj Electrocution: मिर्जाचौकी में अंधेरे के बीच पसरा सन्नाटा! गाड़ी पर तिरपाल ढकते ही आसमान से उतरी मौत
साहिबगंज के मण्डरो प्रखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। भारी वाहन पर तिरपाल ढकने के दौरान जमुई निवासी युवक अजय यादव ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।