Live Now

CJP Protest Day 2 Live: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, यहां देखिये पल-पल की अपडेट

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके अपने समर्थकों के साथ धरने पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां देखिये पल-पल की अपडेट।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 June 2026 , 12:32 PM
google-preferred

New Delhi: NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और उनके समर्थक शनिवार पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहे। रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। अभिजीत दिपके ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक वह जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे। देर रात तक प्रदर्शनकारी मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर विरोध दर्ज कराते रहे और सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।

Location :  New Delhi

Published :  21 June 2026, 12:03 PM IST

Advertisement