आधी रात को आखिर ऐसा क्या हुआ कि गूंजने लगे ‘Go Pradhan Go’ के नारे? अभिजीत दीपके ने कहा- जेल भेज दो

आधी रात के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर अचानक माहौल गर्म हो गया। प्रदर्शन की समय सीमा खत्म होने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता डटे रहे और 'Go Pradhan Go' के नारे लगाने लगे। इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंच से ऐलान किया कि चाहे उन्हें जेल ही क्यों न भेज दिया जाए।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 June 2026, 5:20 AM IST
google-preferred

New Delhi : रात गहरी हो चुकी थी। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तय समय सीमा कई घंटे पहले खत्म हो चुकी थी। दिल्ली पुलिस लगातार धरनास्थल खाली करने की घोषणा कर रही थी। तभी माहौल अचानक बदल गया। प्रदर्शनकारियों ने थाली-चम्मच बजाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते पूरा इलाका 'Go Pradhan Go' के नारों से गूंज उठा। इसी बीच मंच से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ऐसा ऐलान कर दिया। जिसने वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों में नया जोश भर दिया। दीपके ने कहा, "जेल भेज दो, लेकिन हम यहां से नहीं हटेंगे।"

पुलिस की अपील के बीच तेज हुआ विरोध

NEET पेपर लीक के विरोध में चल रहे इस प्रदर्शन को शाम 5 बजे तक की अनुमति मिली थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक स्थल खाली करने की अपील की। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और देर रात तक धरनास्थल पर डटे रहे।

जैसे-जैसे रात बढ़ती गई, वैसे-वैसे विरोध का स्वर भी तेज होता गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और 'Go Pradhan Go' के नारे लगातार सुनाई देने लगे।

अभिजीत दीपके का सीधा संदेश

मंच से संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा। जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

दीपके ने कहा कि अगर हमें गिरफ्तार करना है तो कर लीजिए, जेल भेजना है तो भेज दीजिए, लेकिन हम यहां से हटने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई छात्रों के भविष्य की है और इसे बीच में छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।

जमीन पर सोकर रात गुजार रहे प्रदर्शनकारी

धरनास्थल पर मौजूद कई प्रदर्शनकारी रातभर वहीं रुके रहे। कुछ लोग जमीन पर चादर बिछाकर सोते नजर आए। कई कार्यकर्ता पूरी रात नारेबाजी और आंदोलन में सक्रिय रहे। जंतर-मंतर पर पुलिस बल की तैनाती भी देर रात तक बनी रही और हालात पर लगातार नजर रखी जाती रही।

Location :  New Delhi

Published :  21 June 2026, 4:12 AM IST

Advertisement