हिंदी
Audi-BMW का सपना अब होगा पूरा (फोटो सोर्स- Pinterest)
New Delhi: लग्जरी कार खरीदना हर कार प्रेमी का सपना होता है, लेकिन ऊंची कीमतों के कारण यह सपना अक्सर अधूरा रह जाता है। हालांकि अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में स्थिति बदल रही है। लग्जरी ब्रांड्स जैसे Audi, BMW और Mercedes-Benz ने एंट्री-लेवल सेगमेंट पर खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके चलते पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो लगभग 40 लाख से 55 लाख रुपये के बजट में उपलब्ध हैं। इन कारों में प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और ब्रांड का रुतबा- all in one पैकेज मिलता है।
अगर आप एक क्लासिक और एलीगेंट सेडान की तलाश में हैं तो Audi A4 आपके लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 46.88 लाख रुपये बताई गई है। यह कार 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 201 bhp की पावर जनरेट करता है। इसका केबिन बेहद शांत और आरामदायक है, जिससे लंबी ड्राइव में भी शानदार कम्फर्ट मिलता है। Audi A4 उन लोगों के लिए बेहतर है जो सादगी के साथ लग्जरी का अनुभव चाहते हैं।
Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद करने वालों के लिए BMW 2 Series एक आकर्षक विकल्प है। इसकी कीमत करीब 45 से 50 लाख रुपये के बीच है और इसमें फ्रेमलेस दरवाजे और लेटेस्ट टेक फीचर्स मिलते हैं। इसी रेंज में Mercedes-Benz A-Class भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आती है। यह कार स्टाइल, टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फील का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है। दोनों ही मॉडल पहली बार लग्जरी कार लेने वालों के लिए लोकप्रिय विकल्प बन रहे हैं।
अगर आप SUV पसंद करते हैं तो BMW X1 एक भरोसेमंद और पॉपुलर लग्जरी SUV है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 50.90 लाख रुपये बताई गई है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ आती है और इसकी ड्राइविंग हैंडलिंग काफी सटीक मानी जाती है।
Auto News: Yamaha ने भारत में लॉन्च किया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
वहीं दूसरी ओर Mini Countryman C भी एक यूनिक और स्टाइलिश विकल्प है, जिसकी कीमत लगभग 47.50 लाख रुपये है। इसे चेन्नई में लोकल असेंबली के कारण किफायती बनाया गया है। इसमें 1.5-लीटर ट्विनपावर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच लग्जरी ब्रांड्स ने भी इस सेगमेंट में एंट्री-लेवल विकल्प दिए हैं। Mercedes-Benz CLA Electric की शुरुआती कीमत लगभग 55 लाख रुपये है और यह एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।
इसके अलावा Volvo EX30 भी इस लिस्ट में शामिल है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 41 लाख रुपये बताई गई है। यह SUV सिर्फ 5.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और सुरक्षा के मामले में भी मजबूत मानी जाती है।
Location : New Delhi
Published : 21 June 2026, 9:52 AM IST