BRICS Summit 2026: 11 से 13 सितंबर तक राजधानी की सीमाएं सील, कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित

18वें ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार है। 11 से 13 सितंबर तक कमर्शियल वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। T3 के पियर-सी से उड़ानों की क्षमता बढ़ाई गई है, जबकि ड्रोन व बोट से कड़ी निगरानी जारी है। गूगल मैप पर मिलेगा रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 September 2026, 9:01 AM IST
google-preferred

New Delhi: 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट के भव्य आयोजन को लेकर भारत की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से बदल चुकी है। दुनिया भर से आ रहे राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रतिनिधियों के सुगम आगमन के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के टर्मिनल-3 पर पियर-सी को चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया गया है।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के इस कदम से वाइड-बॉडी विमानों का संचालन बेहद आसान हो जाएगा। इस नई व्यवस्था के पूरी तरह से लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय यात्री क्षमता में 50 प्रतिशत का इजाफा होगा, जिससे सालाना 3.10 करोड़ यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

गैर-जरूरी मालवाहकों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर किया जाएगा डायवर्ट

शिखर सम्मेलन के चलते 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली की सीमाओं पर सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। गैर-जरूरी मालवाहकों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा, लुटियंस दिल्ली के आसपास के मुख्य मार्गों जैसे सरदार पटेल मार्ग, तिलक मार्ग और मथुरा रोड पर आम यातायात को समय-समय पर रोका या डायवर्ट किया जाएगा।

BRICS Summit से ठीक पहले IGI एयरपोर्ट का बड़ा धमाका, टर्मिनल-3 का ‘पियर सी’ चालू, यात्रियों की मौज

गूगल मैप देगा पल-पल की अपडेट, मेट्रो बनेगी राहगीरों का सहारा

वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गूगल मैप के साथ हाथ मिलाया है। शहर में लागू होने वाले सभी डायवर्जन की जानकारी गूगल मैप पर रियल-टाइम में अपडेट होगी।

वहीं, प्रतिबंधित क्षेत्रों में डीटीसी बसों की आवाजाही बंद रहेगी और बसें केवल तय वैकल्पिक रूटों पर ही चलेंगी। हालांकि, आम लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बिना किसी रुकावट के पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

फूलों की महक और अभेद्य सुरक्षा घेरा: जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा

एक तरफ जहां नई दिल्ली को 15 हजार से अधिक फूलों के गमलों, पुष्प बोर्डों और फव्वारों से संवारा गया है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। यूपी सीमा से लेकर यमुना खादर तक ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून जैसी उड़न वस्तुओं पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

BRICS Summit 2026: एक मंच पर ट्रंप और शी जिनपिंग, दिल्ली में जुटेंगे दुनिया के बड़े चेहरे

पुलिस की टीमें यमुना नदी में बोट से और सीमाओं पर सीसीसीटीवी के जरिए 24 घंटे गश्त कर रही हैं। होटल, गेस्ट हाउस और किरायेदारों के सत्यापन का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

Location :  New Delhi

Published :  10 September 2026, 9:00 AM IST

Advertisement