हिंदी
BRICS बिजनेस फोरम में जयशंकर ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश (Img: AI Generated Image)
New Delhi: नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के बिजनेस फोरम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर भारत का नजरिया सामने रखा। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बड़े राजनीतिक और आर्थिक बदलावों से गुजर रही है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच भारत खुद को एक भरोसेमंद और मजबूत व्यापारिक साझेदार के तौर पर पेश कर रहा है।
जयशंकर ने भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमता, डिजिटल अनुभव और बड़े बाजार को देश की प्रमुख ताकत बताया। उनका कहना था कि मौजूदा दौर में कंपनियां ऐसे देशों की तलाश कर रही हैं, जहां कारोबार के लिए स्थिर और भरोसेमंद माहौल मिल सके। ऐसे में भारत के पास अपनी भूमिका मजबूत करने का बड़ा अवसर है।
विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। युद्ध और दूसरे भू-राजनीतिक तनाव, महामारी और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों ने दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर डाला है।
ये भी पढ़ें- भैंस चराने खेत गया था 18 साल का युवक, अचानक आसमान से गिरी बिजली और थम गई सांसें; गांव में पसरा मातम
जयशंकर ने भारत की manufacturing capacity और डिजिटल क्षेत्र में हासिल अनुभव को खास तौर पर रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत के पास बड़ा और लगातार बढ़ता बाजार है। इसके अलावा देश में बड़ी संख्या में कुशल प्रतिभाएं मौजूद हैं और innovation और entrepreneurship का माहौल भी तेजी से मजबूत हुआ है।
उनके मुताबिक, ये खूबियां भारत को BRICS देशों के बीच आर्थिक सहयोग के अगले चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका देती हैं। भारत अपनी क्षमताओं के जरिए वैश्विक सप्लाई चेन में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है।
विदेश मंत्री ने BRICS देशों से कारोबारी रिश्तों को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे व्यापारिक माहौल की जरूरत बताई, जो कंपनियों के लिए ज्यादा predictable और भरोसेमंद हो। इसके साथ ही उन्होंने लचीली सप्लाई चेन तैयार करने और व्यापारिक साझेदारियों में विविधता बढ़ाने की बात कही।
ये भी पढ़ें- रात 2 बजे आते थे गंदे मैसेज, मना करने पर दी सोशल मीडिया पर फोटो डालने की धमकी; पढ़ें दरभंगा का घिनौना मामला
जयशंकर ने कहा कि BRICS की आर्थिक ताकत केवल उसके बाजार के आकार से तय नहीं होगी। असली मजबूती इस बात से सामने आएगी कि संगठन वैश्विक झटकों का सामना कितनी प्रभावी तरीके से करता है। उन्होंने BRICS देशों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, प्रतिस्पर्धा और सहयोग को जरूरी बताया। उनके अनुसार, मजबूत सप्लाई चेन और आपसी व्यापार वैश्विक अनिश्चितता के दौर में सदस्य देशों को ज्यादा मजबूती दे सकते हैं।
BRICS बिजनेस फोरम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने भारत को लेकर वैश्विक भरोसे के बढ़ने की बात कही।
Location : New Delhi
Published : 11 September 2026, 3:01 PM IST