रात 2 बजे आते थे गंदे मैसेज, मना करने पर दी सोशल मीडिया पर फोटो डालने की धमकी; पढ़ें दरभंगा का घिनौना मामला

दरभंगा में जिम संचालक की शर्मनाक करतूत! फिटनेस सेंटर आने वाली 25 वर्षीय छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और ट्रायल रूम का हिडन कैमरा वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप। पुलिस ने शुरू की जांच।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 September 2026, 2:37 PM IST
google-preferred

Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर एक गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर मोहल्ले में एक 25 वर्षीय युवती ने जिम संचालक पर विश्वासघात, अश्लील हरकतों और ब्लैकमेलिंग के बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

युवती का दावा है कि आरोपी संचालक उसे जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था और बात न मानने पर जिम के ट्रायल रूम में छिपाकर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक करने की धमकी दे रहा था। इस पूरे घटनाक्रम ने जिले के फिटनेस सेंटरों में महिलाओं की निजता और सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

दोस्ती की आड़ में बिछाया अश्लीलता का जाल

पीड़िता के अनुसार, वह अपनी फिटनेस के लिए पिछले करीब छह महीने से सैदनगर स्थित संबंधित जिम में जा रही थी। इस दौरान सामान्य बातचीत के जरिए जिम संचालक से उसकी जान-पहचान हुई। शुरुआती जान-पहचान धीरे-धीरे बातचीत तक बढ़ी, लेकिन जल्द ही संचालक की नीयत बदल गई।

आरोप है कि आरोपी ने युवती के मोबाइल पर आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवती ने जब इसका कड़ा विरोध किया और दूरी बनाने की कोशिश की, तो संचालक की हरकतें और ज्यादा आक्रामक होती चली गईं।

बिहार कांग्रेस में बवाल: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

'ट्रायल रूम में लगा है गुप्त कैमरा'- धमकी देकर बनाया दबाव

शिकायतकर्ता युवती ने महिला थाने को दिए अपने आवेदन में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवती का आरोप है कि जिम संचालक उसे डराता था कि उसने चेंजिंग/ट्रायल रूम में छुपा हुआ कैमरा (Hidden Camera) लगा रखा है, जिसमें युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड हो चुके हैं।

इन कथित तस्वीरों व वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था। इतना ही नहीं, पीड़िता को रात के 1 से 2 बजे के बीच फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

ठोस साक्ष्यों के साथ पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

आरोपी की लगातार प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और आधी रात को आने वाली धमकियों से तंग आकर युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और कानून का दरवाजा खटखटाया। युवती ने महिला पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

अपने आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता ने पुलिस को व्हाट्सऐप चैट की कॉपियां, कॉल रिकॉर्ड्स और अश्लील वीडियो क्लिप्स के सबूत भी सौंपे हैं। पीड़िता ने गुहार लगाई है कि वह गहरे मानसिक तनाव और डर के साए में जीने को मजबूर है, इसलिए आरोपी पर तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए।

गाजियाबाद से अगवा, बिहार में खौफनाक कैद: 5 दिनों तक नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, दास्तान सुन कांप उठेगी रूह

सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, जांच जारी

मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन और तकनीकी सबूतों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या सच में ट्रायल रूम में कोई गुप्त कैमरा लगाया गया था और क्या इस गिरोह का शिकार कोई अन्य महिला भी हुई है।

Location :  Darbhanga

Published :  11 September 2026, 2:37 PM IST

Related News

Advertisement